भैंसाझार रेंज में जंगलों पर आरी, वन विभाग की निगरानी पर बड़े सवाल!

भैंसाझार रेंज में जंगलों पर आरी, वन विभाग की निगरानी पर बड़े सवाल!
बछाली खुर्द और भैंसाझार में पेड़ों की कटाई का मामला सुर्खियों में, बार-बार खबरों के बाद भी प्रशासन की चुप्पी क्यों?


बिलासपुर। जंगल उजड़ रहे हैं, कीमती पेड़ों पर आरी चल रही है और लकड़ियों के अवैध परिवहन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि भैंसाझार रेंज में आखिर जिम्मेदार विभाग की सक्रियता कहां नजर आ रही है?


बछाली खुर्द और भैंसाझार क्षेत्र में कथित अवैध कटाई को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई को लेकर सवाल बने हुए हैं। आखिर बार-बार खबरों के माध्यम से मामला सामने आने के बाद भी प्रशासन की नींद क्यों नहीं खुल रही है?
🔥 सबसे बड़ा सवाल: जंगल कट रहे हैं या मिलीभगत का खेल चल रहा है?


क्या वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं है? अगर जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं? कहीं इस पूरे मामले में लकड़ी माफियाओं और जिम्मेदार विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं? इन तमाम बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच जरूरी है।
प्रशासन से दो टूक सवाल!
भैंसाझार रेंज में अवैध कटाई पर रोक कब लगेगी?
बार-बार शिकायत और खबरों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
जिम्मेदार वनकर्मियों की भूमिका की जांच कब होगी?
जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कब होगी बड़ी कार्रवाई?
अब सवाल सिर्फ पेड़ों की कटाई का नहीं, बल्कि जंगलों की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही का है।
⚡ जंगल बचेंगे तभी पर्यावरण बचेगा! आखिर कब जागेगा वन विभाग और कब टूटेगी लकड़ी माफियाओं की कमर?

मोहनीश सिंह राजपूत की कलम दोषियों के खिलाफ

Trending News

Technology