More

    *प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत जिले में रबी फसल के रूप में चना, मसूर एवं सरसों फसल की खरीदी शुरू*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत जिले में रबी फसल के रूप में चना, मसूर एवं सरसों फसल की खरीदी शुरू होने से किसान अत्यंत खुश एवं उत्साहित है। नाफेड के द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में अधिसूचित चना फसल को समर्थन मूल्य. 5875 रू. प्रति क्विंटल ए मसूर को 7000 रू. प्रति क्विंटल एवं सरसों को समर्थन मूल्य.6200 रू. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया जा रहा है। चना एवं मसूर की खरीदी 1 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक एवं सरसों की खरीदी 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक की जावेगी। पीएम आशा योजनांतर्गत पंजीकृत किसान कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर चना, मसूर एवं सरसों फसल को निर्धारित उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति जांजगीर, पामगढ़, बम्हनीडीह एवं अकलतरा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते हैं।
    वर्तमान में जिले में चना फसल लगाने वाले 117 कृषक, मसूर के 18 कृषक एवं सरसों के 56 कृषकों, कुल 391 कृषकों द्वारा इस योजना में पंजीयन कराया गया है। अब तक चारों उपार्जन केंद्रों में कुल 51 कृषकों से चना 14 क्विंटल , मसूर 2 क्विंटल तथा सरसों 74 क्विंटल, कुल 90 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है।
    चना, मसूर और सरसों फसल ब्रिकी हेतु शेष पंजीकृत किसान अपना मोबाईल नम्बर, आधार कार्ड एवं एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन पावती/ई-समृध्दि पोर्टल पर पंजीयन पावती के साथ अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपना फसल अधिसूचित समितियों विकासखंड अकलतरा के कृषक सेवा सहकारी समिति अकलतरा, विकासखंड नवागढ़ एवं बलौदा के कृषक सेवा सहकारी समिति जांजगीर तथा विकासखंड बम्हनीडीह के कृषक सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह एवं विकासखंड पामगढ़ के कृषक सेवा सहकारी समिति पामगढ़ में अपनी फसल बेच सकते हैं एवं योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    Trending News

    Technology