*नवरात्रि पर्व पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थियों हेतु यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था घोषित*

नवरात्रि पर्व पर नैला अग्रसेन भवन के सामने मां दुर्गा प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थियों हेतु यातायात रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था घोषित

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा पुलिस ने नवरात्रि पर्व (22 सितम्बर से) में भीड़भाड़ एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित दुर्गा प्रतिमा/पंडाल दर्शनार्थियों के लिए विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी की है।

पार्किंग व्यवस्था

बलौदा एवं सरखो दिशा से आने वाले → नैला प्रायमरी स्कूल एवं नैला बस स्टैंड के पास पार्किंग।

अकलतरा दिशा से आने वाले → शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर, जय भारत स्कूल और हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे पार्किंग।

केरा रोड दिशा से आने वाले → तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड और मिशन कंपाउंड में पार्किंग।

चांपा दिशा से आने वाले → हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट, हैंडबॉल ग्राउंड, चौपाटी, पुराना हॉस्पिटल और नहर पार से नहरिया बाबा रोड की पार्किंग।

यातायात व्यवस्था

नैला स्टेशन मार्ग →

शारदा चौक से नेभनदास गली होकर स्टेशन जाने वाली सड़क वन-वे रहेगी।

स्टेशन से जांजगीर लौटने वाले वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होकर गुजरेंगे।

बीटीआई चौक से नेताजी चौक →

लिंक रोड चारपहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित (वन-वे) रहेगी।

नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर वाहनों की आवाजाही होगी।

नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स तक →

चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, जिससे यातायात सुगम रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Trending News

Technology