*दो महीने से बंद राशन दुकान फिर खुली, वार्डवासियों को मिली राहत*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। वार्ड नंबर 7 में पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ी राशन दुकान को आखिरकार फिर से खुलवा दिया गया है। राशन दुकान बंद होने के बाद वार्ड के हितग्राहियों को राशन लेने के लिए फाटक पार स्थित दुकान तक जाना पड़ रहा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने से वार्ड नंबर 7 के हितग्राहियों को राशन लेने के लिए फाटक पार भेजा जा रहा था। इसके चलते वार्ड के लोगों को रेलवे पटरी पार करके या फिर ओवरब्रिज के रास्ते लंबा चक्कर लगाकर राशन लेने जाना पड़ता था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ जाने वाले परिवारों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से परेशानी का कारण बनी हुई थी।
लोगों की परेशानी को देखते हुए माधुरी देवी पालीवाल ने पहल करते हुए बंद राशन दुकान को दोबारा वार्ड में खुलवाने के लिए प्रयास किया। उनके प्रयास के बाद अब राशन दुकान फिर से शुरू हो गई है, जिससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है।
फाटक पार जाने से मिली निजात
राशन दुकान बंद होने के कारण लोगों को अपने ही वार्ड में राशन नहीं मिल पा रहा था। फाटक पार जाने के लिए या तो रेलवे पटरी पार करनी पड़ती थी या ओवरब्रिज से लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। इससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रही थी।
अब वार्ड में ही राशन दुकान शुरू होने से हितग्राहियों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। लोगों ने दुकान दोबारा खुलवाने के प्रयास के लिए माधुरी देवी पालीवाल का आभार जताया है।
नियमित संचालन की मांग
वार्डवासियों ने अब राशन दुकान का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में उन्हें राशन के लिए अपने वार्ड से बाहर ना जाना पड़े राशन जैसी आवश्यक सुविधा वार्ड के लोगों को उनके क्षेत्र में ही समय पर मिलनी चाहिए।
