More

    *थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़*

     

    * *थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़*

     

    * *मामले में पुलिस ने 3 चोर को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

     

    * *रात के अंधेरे में खड़ी गाड़ियों को बनाते थे निशाना*

     

    * *स्कॉर्पियो समेत 13 लाख का माल जब्त, 175 लीटर डीजल बरामद_*

     

    * *आरोपियों द्वारा रॉड-पेचकस से तोड़ते थे वाहन की टंकी का ताला_*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के थाना बलौदा पुलिस ने खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन, 2 जेरिकेन, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 13,17,500 रुपये है।

     

    *ऐसे पकड़ में आए आरोपी*

     

    प्रार्थी प्रकाश कुमार राठौर निवासी खिसोरा ने 31.05.2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका हाइवा क्रमांक CG 02 BM 0966 नवागांव घाट से हरदीबाजार जा रहा था। रात करीब 1 बजे चालक बीकेश चौहान ने खिसोरा उमरेली तालाब भारतमाला रोड के पास हाइवा खड़ी कर दी। तभी 3 अज्ञात लोग स्कॉर्पियो क्रमांक CG 16 BN 5176 से आए और हाइवा की डीजल टंकी का ताला तोड़कर 5 जेरिकेन में डीजल भरने लगे। चालक के जागने और शोर मचाने पर आरोपी डीजल लेकर बलौदा की ओर भाग गए। टंकी नापने पर 175 लीटर डीजल कीमत 17,500 रुपये चोरी होना पाया गया।

     

    मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* के निर्देशन और ASP श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेहियों की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

     

    *गिरफ्तार आरोपी*

     

    01. तेजू पनिका, उम्र 31 वर्ष निवासी जमगहना, थाना पटना, जिला बैकुंठपुर कोरिया

    02. दिनेश कुमार केंवट, उम्र 22 वर्ष निवासी रसौटा, थाना बलौदा

    03. मनोज कुमार मिरी, उम्र 37 वर्ष निवासी कोरबी, थाना बलौदा

     

    *इस कार्रवाई में* निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, राघवेन्द्र सिंह, रोहित साहू, बृजपाल बर्मन, टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे, संदीप सोनंत एवं महिला आर. रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology