जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा हुआ जप्त आरोपी गिरफ्तार।।

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-दिनांक 04.11.2026 को जीआरपी थाना जबलपुर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म क्रमांक 02-03 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे पिट्ठू बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा के चार पैकेट बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से गांजे का वजन कराने पर कुल 4.145 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,03,625/- है। आरोपी के पास मादक पदार्थ के परिवहन एवं कब्जे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
पुलिस द्वारा आरोपी अचिन कुमार दुबे उर्फ कल्लू, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्रीन सिटी, ड्रीमलैंड फेस-1, मकान नंबर 118, वार्ड नंबर 72, थाना मदनमहल, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

