*जीआरपी जबलपुर की बड़ी कार्यवाही महिला तस्कर से 03 किलोग्राम गांजा बरामद*

जबलपुर से पंकज मनोज जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर पुलिस अधीक्षक रेल सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल विजय गौठरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में जीआरपी जबलपुर द्वारा नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के तहत रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 1,04,300 रूपये) बरामद किया गया।
रेलवे स्टेशन जबलपुर प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 स्थित लिफ्ट के पास संदिग्ध अवस्था में मिली श्रीयंका बहेरा (22 वर्ष), निवासी कपिलेश्वर नगर, जिला बरगढ़ (ओडिशा) की वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके बैग से तीन पैकेटों में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ।
आरोपीया के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी महिला ट्रेन वलसाड़ पुरी एक्सप्रेस से उड़ीसा से अवेध मादक पदार्थ गांजा जबलपुर विक्रय के लिए लाना बताई है मामले में गांजा तस्करी के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
