More

    *जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,*

    *जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,*

       जबलपुर से पंकज  मोनू जैन की रिपोर्ट  :-    थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री स्वप्निल दास ने बताया कि दिनांक 19/7/26 की रात्रि में क्राइम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम को दोरान पैट्रोलिंग के रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न. 1 पार्सल आफिस के पास आटो स्टैण्ड के सामने एक पुरूष एवं एक महिला खडे दिखे , महिला हाथ में ग्रे रंग का हैण्ड बैग एव काले रंग का पर्स तथा पुरूष एक पिट्ठू बैग टांगे हुये था, दोनों पुलिस को देखकर घबराने लगे, दोनो की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर घेराबंदी कर पकडा गया, पूछताछ पर महिला ने अपना नाम श्रीमति नंदनी गढवाल उम्र 37 वर्ष निवासी गायत्री नगर थाना एन.के.जे. जिला कटनी वर्तमान पता, प्रेमसागर थाना हनुमानताल एवं दूसरे ने महेन्द्र भट्ट उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेम सागर झण्डा चौक हनुमानताल बताये, चौक करने पर नंदनी गढवाल ग्रे रंग के हैण्ड बैग मे 4 पैकिट एवं महेन्द्र के पिट्ठू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ 1 बंडल मिला, पॉचों पैकिटों को खोलकर चौक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया, एनडीपीएस एक्ट प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर पॉच पैकिटो में कुल 5 किलो 700 ग्राम गांजा होना पाया गया। जिनसे गांजा के सम्बंध मे पूछताछ करने पर दिलीप चौधरी निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल के द्वारा मंगाना बताया जिसके बदले में हमें नगद 10 हजार रूपये एडवांस मे मिले थे।

    दोनों के कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम गांजा कीमति 2 लाख 85 हजार रूपये का एवं 2 मोबाईल एवं नगद 11 हजार 840 रूपये नगद जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

    Trending News

    Technology