*जबलपुर थाना जीआरपी ने खाना बदोश आरोपियो से किया चोरी का मशरूका बरामद*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-दिनाँक 11.05.26 को फरियादिया खूशबू चक्रवर्ती निवासी ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी की ट्रेन नं. 61618 के जनरल कोच मे स्लीमनाबाद से जबलपुर की यात्रा कर रही थी । यात्रा के दौरान जब ट्रेन छूटने के बाद देखी कि हाथ मे पहने हुये चाँदी के दो नग कड़े नहीं थे फरियादी की आशंका थी कि ट्रेन मे चढते समय महिला जो काले रंग के सलवार सूट पहने हुये धक्का दे रही थी उसी महिला ने चाँदी के कडे चोरी किये है । फरियादी की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर मामले के माल-मुल्जिम पतारसी हेतु टीम को पाबंद किया जो दिनांक 12/5/26 को रेलवे स्टेशन जबलपुर प्लेटफार्म न. 1 के इटारसी छोर पर फरियादिया के बताये हुलिये कि महिला दिखी जो पुलिस को देखकर जाने लगी जिसे हमराह स्टाफ व म आर की मदद से रोका गया तथा स्टेशन आने का कारण पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगी कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया नाम पता पूछने पर बड़ी मुश्किल से अपना नाम रेशमा महावत पति राजू महावत उम्र 25 वर्ष नि. मुलीगंज थाना बाराबंकी जिला लखनऊ (उ.प्र.) की रहने वाली बताई पूछताछ पर कल ट्रेन 61618 कटनी इटारसी लोकल ट्रेन मे भीड़भाड़ में एक महिला के हाथ से चांदी के दो कड़े रेलवे स्टेशन स्लिमनाबाद में चोरी कर लेने की घटना स्वीकार की तथा अपने पहने हुये सलवार की जेब से चांदी जैसी धातु के दो कड़े वजनी लगभग 35 ग्राम कीमती 8750 रूपये का निकालकर पेश किया जो अपराध का मशरूका पाये जाने से मौके पर वैधानिक कार्यवाही की गई आरोपी महिला रेशमा महावत को गिरफ्तारी का विधिवत कारण बताकर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है ।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट
