छुट्टी के बावजूद बुलाए गए बच्चे? अकलतरा के निजी स्कूल लायंस डीएवी पर उठे गंभीर सवाल

मनोज साहू जांजगीर चांपा:-छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच अकलतरा के एक निजी स्कूल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि शासन के अवकाश आदेश के बावजूद स्कूल में कक्षाएं संचालित की गईं और छात्रों को बुलाया गया।
मामला अकलतरा स्थित लायंस डी ए वी स्कूल का बताया जा रहा है, जहां तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद बच्चों की उपस्थिति देखी गई। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके बावजूद स्कूल परिसर में छात्र-छात्राएं कतारबद्ध नजर आए।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाना उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
बाइट (अभिभावक/स्थानीय):
“इतनी गर्मी में बच्चों को बुलाना गलत है, सरकार ने छुट्टी घोषित की है तो उसका पालन होना चाहिए।”
वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई है कि बच्चों को नियमित कक्षाओं के लिए नहीं बल्कि अन्य गतिविधियों के लिए बुलाया गया था। हालांकि, यह भी सवाल उठ रहा है कि जब अवकाश घोषित है तो किसी भी प्रकार की उपस्थिति क्यों ली जा रही है।
बाइट (स्कूल प्रबंधन):
“हमने बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं बुलाया था, कुछ जरूरी गतिविधियों के लिए बुलाया गया था।”
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से स्पष्ट कार्रवाई का इंतजार है। अब देखना होगा कि नियमों के उल्लंघन के इस आरोप पर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते
