More

    *ऑन लाइन सट्टा पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार*

    *ऑन लाइन सट्टा पर चकरभाठा पुलिस का प्रहार*

    *नाम आरोपी* 01.दिनेश पंजवानी पिता भगवानदास उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
    02. अज्जू भकतानी एवं एक अन्य साथी (फरार)

    *जप्त मशरूखा* एक रेडमी कंपनी का मोबाईल एवं सफेद रंग का एक्टीवा क्रमांक MH 36 T 6207

    संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार शहर में हो रहे जुआ सट्टा की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 24/04/2026 को मुखबिरी सूचना एवं सूचना तस्दीक पर नयापारा चौक मे रेड किया नयापारा चौक के पास दिनेश पंजवानी उर्फ दिन्हे अपने एक्टीवा स्कूटी क्रमांक MH 36 T 6207 बैठकर अपने रेडमी कंपनी के मोबाईल से IPL क्रिकेट मैच मे क्रोमा गेट आई डी एप के माध्यम से रूपये पैसे का आनलाईन सट्टा खेला रहा था उक्त सट्टे के रकम को ऑनलाईन अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी को उपर भेज देता था एवं आनलाईन के माध्यम से कस्टमर को भी भेज देता था आरोपी दिनेश पंजवानी के द्वारा अज्जू भगतानी से 20 हजार रूपये लेकर अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी के लिये क्रिकेट मैच का सट्टा खेलाना स्वीकार किया है दिनेश पंजवानी ,अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा संगठित रूप से क्रिकेट सट्टा RCB एवं GT के मध्य होने वाले मैच मे आनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाते पाया गया आरोपी दिनेश पंजवानी से IPL क्रिकेट मैच मे अपने रेडमी कंपनी का मोबाईल को समक्ष गवाहन के मोबाईल का स्क्रीनशाट लेकर घटना मे प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी क्रमांक MH 36 T 6207 को जप्त किया आरोपी दिनेश पंजवानी एवं अज्जू भगतानी उसके एक अन्य साथी के द्वारा संगठित होकर IPL क्रिकेट मैच के दौरान आनलाईन सट्टा मोबाईल से खेलाते पाया गया आरोपी दिनेश पंजवानी पिता भगवानदास उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर को दिनांक 24.04.2026 गिरफ्तार किया गया आरोपी अज्जू भकतानी एवं उसके एक अन्य साथी वर्तमान मे फरार है पतासाजी की जा रही है आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 07(1) छ0ग0 जुआ एक्ट एवं 112 बीएनएस का पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गया।

    Trending News

    Technology