More

    *अकलतरा में एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग, लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक*

    *अकलतरा में एसएलआरएम सेंटर में भीषण आग, लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक*

     

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के अकलतरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 स्थित एसएलआरएम सेंटर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सेंटर में रखा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

    स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका एवं फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सेंटर के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अज्ञात व्यक्ति की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    नगर पालिका प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Trending News

    Technology