More

    *अकलतरा-बलौदा मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा*

    *अकलतरा-बलौदा मार्ग के रेलवे ओवरब्रिज पर बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा*

     


    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले के अकलतरा से बलौदा मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज की सड़क बदहाल होती जा रही है। ब्रिज पर सड़क बीच से टूट गई है, जिससे बड़ा गड्ढा बन गया है और सरिया तक बाहर दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की अब तक मरम्मत नहीं की गई है। रात के समय यह गड्ढा दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

    Trending News

    Technology