*अंधियारीपाठ मंडी रोड क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन, मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। जिला जांजगीर-चांपा के अकलतरा स्थित अंधियारीपाठ मंडी रोड नायक ताड़ क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। लंबे समय से जारी बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने राज्य विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और क्षेत्र को मुख्य टाउन फीडर से जोड़ने की मांग उठाई।
वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद पिंटू बरेठ के नेतृत्व में लगभग 100 से 200 मोहल्लेवासियों ने सहायक कार्यपालक यंत्री कार्यालय का घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 25 बार बिजली बाधित हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। बिजली नहीं रहने से पानी सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार करते हुए इसे मुख्य टाउन फीडर से जोड़ा जाए।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि 30 से 40 दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में लिखित आश्वासन
