More

    ➡️ *बारात में चाकूबाजी एवं मारपीट करते हुये हत्या करने वाले फरार आरोपी को पेन्ड्रा रोड से किया गया गिरफ्तार*

    ➡️ *बारात में चाकूबाजी एवं मारपीट करते हुये हत्या करने वाले फरार आरोपी को पेन्ड्रा रोड से किया गया गिरफ्तार*

    ➡️ *मुख्य आरोपी सुधीर वर्मा को पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर जिला जेल मुंगेली*

    ➡️ *साइबर टीम एवं सरगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, ट्रेन में घेराबंदी कर फरार आरोपी रवि वर्मा को पकड़ा गया*

    ➡️ *सरगांव पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के फरार आरोपी को पेन्ड्रा रेलवे स्टेशन मे टेªन से पकड़कर गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*
    —00–

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,सरगांव:-* प्रकरण में आरोपी रवि वर्मा पिता मनोज वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) ने अपने साथी आरोपी सुधीर केवट के साथ मिलकर दिनांक 08-09.05.2026 को बारात से वापसी आते समय बाराती लक्ष्मी प्रधान, सूरज कश्यप व अन्य के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू एवं हाथ-मुक्का से मारपीट करने से लक्ष्मी प्रधान की मृत्यू होने तथा अन्य घायल हो गये थे, वारदात के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
    मामले में थाना सरगांव द्वारा अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 296, 103(1), 109, 3(5) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत धारा सदर का विवेचना करते हुये मुख्य आरोपी सुधीर केवट को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल मुंगेली भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपी रवि वर्मा लगातार गिरफ्तारी से बचने हेतु स्थान बदल-बदलकर छिप रहा था।
    एसएसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम मुंगेली एवं थाना सरगांव पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चाकूबाजी कर हत्या कर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम रवाना किया गया।
    पुलिस टीम द्वारा आरोपी रवि वर्मा के निवास करने के कई स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी कि पुलिस टीम द्वारा पतासाजी हेतु लगाए गए मुखबिर तथा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, इसी दौरान दिनांक 21.05.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से उज्जैन से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई तथा पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचकर घेराबंदी की गई, ट्रेन स्टेशन पहुंचने पर पुलिस टीम ट्रेन में चढ़कर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त कर आरोपी रवि वर्मा को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए उज्जैन में महाकाल दर्शन हेतु जाना बताया, किंतु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने घटना कारित करना स्वीकार किया व घटना के बाद वह पुलिस गिरफ्तारी के भय से उज्जैन में छिपकर रह रहा था, पैसा समाप्त हो जाने के कारण वह वापस लौट रहा था तथा आगे पैसे की व्यवस्था कर जगन्नाथ पुरी जाने की योजना बना रहा था कि पेण्ड्रा सेे आरोपी रवि वर्मा पिता मनोज उम्र 20 वर्ष निवासी लखराम, थाना – रतनपुर, जिला बिलासपुर छ.ग. को हिरासत मे लेकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

    संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा (उप निरीक्षक), उप निरी. सत्येंद्रपूरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), साइबर टीम प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राम कश्यप, हकीम अली एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Trending News

    Technology