श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रीरामलला दर्शन योजना से साकार हुई श्रद्धालुओं की अभिलाषा

श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रीरामलला दर्शन योजना से साकार हुई श्रद्धालुओं की अभिलाषा

*जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 64 दर्शनार्थियों को किया अयोध्या धाम रवाना*

*श्रद्धालुओं का सम्मान कर मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 64 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का सम्मान कर हरी झंडी दिखाकर उन्हें बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने की खुशी श्रद्धालुओं के उत्साह और उल्लास में झलकी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत सभापति श्री उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत लोरमी के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू तथा जनपद पंचायत पथरिया के सभापति श्री रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों का पुष्पाहार सम्मान किया और हरी झंडी दिखाकर उन्हें बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अयोध्या धाम पहुंचने और श्रीरामलला के दर्शन करने की खुशी और उत्साह दिखाई दिया।

Trending News

Technology