रात्रि में घर अंदर घुसकर गाली गलौच एवं रास्ता रोकर जान से मारने की धमकी देकर झपटमारी करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार
(1) अपराध क्रमांक 860/2026 धारा 296,351(2),115(2),333 बी एन एस
(2) अपराध क्रमांक 861/2056 धारा 296,351(2),115(2),126(2),304(2) बी एन एस
(3) अपराध क्रमांक 862/2026 धारा 296,351(2) बी एन एस
*कुल जप्त –
नाम आरोपी: –
1- आकाश तिवारी पिता नागेश्वर प्रसाद तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी राम मंदिर चौक पड़ावपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री एवं सभी प्रकार के अपराधों के रोकथाम हेतु कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 06.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश तिवारी के द्वारा रात्रि में घर के अंदर घुसकर प्रार्थी को अश्लिल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी की पत्नी के साथ धक्का मुक्की किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 860/2026 धारा 296,351(2),115(2),333 बी एन एस पंजीबद्ध किया गया है पश्चात दिनांक 06.10.2026 को अन्य प्रार्थी के थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश तिवारी के द्वारा शराब सेवन कर रास्ते में गाड़ी रोकर प्रार्थी को अश्लिल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर गाड़ी की चाबी छीन लिया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 861/2026 धारा 296,351(2),115(2),126(2),304(2) बी एन एस कायम किया गया है , इसी क्रम में दिनांक 06.10.2056 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी आकाश तिवारी शराब के नशे में प्रार्थी को अश्लिल गाली गलौच कर मारपीट किया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 862/2026 धारा 296,351(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी आकाश तिवारी पिता नागेश्वर तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी राम मंदिर चौक पड़ावपारा कोटा थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का विशेष भूमिका रही।

