*राजुल ड्यूप्लेक्स में युवक ने महिला को मारी गोली फिर खुद को भी मारी गोली दोनों की हुई मौत*

जबलपुर:- शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में कारोबार और पैसों के लेनदेन को विवाद की वजह मान रही है।जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान शक्ति कोहली और दीपेश राठौर के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ समय पहले साझेदारी में एक ब्यूटी पार्लर सेंटर शुरू किया था। सोमवार दोपहर शक्ति अपने कमरे पर मौजूद थी, तभी दीपेश वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दीपेश ने पिस्टल निकालकर शक्ति को गोली मार दी। गोली लगते ही शक्ति की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद दीपेश ने स्वयं को भी गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से हथियार समेत अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है।
जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज जैन की रिपोर्ट
