*मदर्स डे पर महिला जेल रायपुर की बंदिनियों को मिला वीडियो कॉलिंग का तोहफा*
*प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ, परिजनों व अधिवक्ता से कर सकेंगी बात*
*38 महिला बंदिनियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित, जेल में रह रहे 14 बच्चों को उपहार*

आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर,:- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप आज मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल, रायपुर में प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस सिस्टम से महिला बंदिनी अपने परिजनों एवं अधिवक्ता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर सकेंगी। यह सिस्टम जेल विभाग एवं बीएसएनएल के मध्य संपादित हुए एमओयू के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 38 महिला बंदिनियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला बंदिनियों के साथ जेल में रह रहे 14 बच्चों को जेल विभाग की ओर से उपहार वितरित किए गए।
शुभारंभ अवसर पर डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री, बीएसएनएल के श्री विजय छबलानी, महिला जेल प्रभारी सुश्री गरिमा पांडेय एवं समस्त जेल स्टाफ तथा संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे।
