Home अन्य खबरे बिलासपुर बिग बैश लीग के 8 खिलाड़ियों का ISPL सीजन-4 में चयन,...

बिलासपुर बिग बैश लीग के 8 खिलाड़ियों का ISPL सीजन-4 में चयन, 26.60 लाख रुपए में लगी बोली बशारत वानी 4.40 लाख और परिवेश धर 4 लाख रुपए में बिके, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे खेल का दम

0
23

बिलासपुर बिग बैश लीग के 8 खिलाड़ियों का ISPL सीजन-4 में चयन, 26.60 लाख रुपए में लगी बोली
बशारत वानी 4.40 लाख और परिवेश धर 4 लाख रुपए में बिके, राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे खेल का दम


बिलासपुर। बिलासपुर की क्रिकेट प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। बिलासपुर बिग बैश लीग (B3) से जुड़े 8 खिलाड़ियों का चयन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के सीजन-4 के लिए हुआ है। देश की अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। आठों खिलाड़ियों पर कुल 26.60 लाख रुपए की बोली लगी है।
ISPL की नीलामी में जयकिशन राघव को श्रीनगर के वीर ने 3 लाख रुपए, यशवंत साहू को चेन्नई सिंघम्स ने 3 लाख रुपए, परिवेश धर को टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने 4 लाख रुपए और आयुष कसेर को माझी मुंबई ने 3 लाख रुपए में खरीदा। वहीं बबला यादव को अहमदाबाद लायंस ने 3.20 लाख रुपए, बशारत वानी को दिल्ली सुपर हीरोज ने 4.40 लाख रुपए, इरफान पटेल को अहमदाबाद लायंस ने 3 लाख रुपए तथा जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सांकर निवासी अभय सिंह चंदेल पिता उत्तम सिंह चंदेल को बेंगलुरु स्ट्राइकर्स ने 3 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
बिलासपुर बिग बैश लीग के आयोजक विष्णु ठाकुर ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि B3 लीग शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां से वे अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि आठ खिलाड़ियों का ISPL में चयन उनकी मेहनत, परिवारों के सहयोग और प्रशिक्षकों सहित पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर बिग बैश लीग से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here