कार्यशाला श्री प्रतीक जैन (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा की उपस्थिति में किया गया।

कोरबा – आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से श्री बसन मिंज, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्री गजेंद्र देव सिंग, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकार, सेक्टर पर्यवेक्षक सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव सह बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, आदिवासी विकास विभाग, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, बालक कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के अधिकारी कर्मचारी, स्रोत संस्था संचालक व प्रतिनिधि, हार्ड संस्था के प्रतिनिधि, धार्मिक अनुष्ठान व अन्य सेवा प्रदाता, अन्य गणमान्य तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यशाला में विशेष रूप से श्री प्रतीक जैन (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा द्वारा जिले को बाल विवाह मुक्त कोरबा बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश व मार्गदर्शन किया गया। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बसंत मिंज, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री दया दास महंत, चाइल्ड राइट एसोसिएट (AVA) नीति आयोग सुश्री नीलू पटेल तथा विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री संदीप द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यशाला के विषयों तथा बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल के संबंध प्रकाश डालते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

