*-फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली गोलियों की तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर ‘कृष्ण कुमार’ गिरफ्तार*-
आरोपी साहिल को पहले ही 80 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियों सहित किया जा चुका था काबू शहर थाना पुलिस ने नशा नेटवर्क पर प्रहार करते हुए गुरुनानक पुरा निवासी सप्लायर को दबोचा*-

फतेहाबाद, फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों व उनके सप्लायरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 21, गुरुनानक पुरा मोहल्ला (हाल आबाद- गढ़ी मोहल्ला), फतेहाबाद के रूप में हुई है।
थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई 2026 को पुलिस टीम भटूं रोड पर गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने लाइफ केयर अस्पताल की पार्किंग के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में भाग रहे एक युवक को काबू किया था। नियमानुसार तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ (Alprazolam Tablets 0.5 mg के 8 पत्ते, कुल 80 गोलियाँ) बरामद हुई थीं।
इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में NDPS एक्ट की धारा 22B/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 219/2026 दर्ज कर आऱोपी साहिल को मौके पर काबू कर लिया था । अब इस मामले में मौके पर गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से गहनता से पुछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
