पीएम विश्वकर्मा योजना: मुन्ना प्रजापति के कुम्हारी हुनर को मिला नया संबल

पीएम विश्वकर्मा योजना: मुन्ना प्रजापति के कुम्हारी हुनर को मिला नया संबल

*योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से मिट्टी के दीये और मूर्तियां बनाने के व्यवसाय को मिली मजबूती*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // नगर पालिका मुंगेली तिलक वार्ड, वार्ड क्रमांक 17 निवासी श्री मुन्ना लाल प्रजापति पारंपरिक रूप से कुम्हारी का कार्य करते हैं। मिट्टी से दीये और विभिन्न प्रकार की मूर्तियां तैयार करना उनका पारंपरिक हुनर है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़कर उन्हें अपने इस पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग मिला है। श्री मुन्ना लाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 05 प्रतिशत की छूट पर 01 लाख रुपये की ऋण प्राप्त किया। इस सहयोग से उन्हें अपने कुम्हारी व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में मदद मिली। योजना से मिले सहयोग ने उनके पारंपरिक काम को आगे बढ़ाने के लिए नया उत्साह दिया है।

श्री प्रजापति मिट्टी से आकर्षक दीये, देवी-देवताओं की मूर्तियां एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार करते हैं। हाथों की कला और वर्षों से अर्जित अनुभव के माध्यम से वे मिट्टी को सुंदर कलाकृतियों का रूप देते हैं। त्योहारों और विशेष अवसरों पर मिट्टी से बने दीयों एवं मूर्तियों की मांग बढ़ने से उनके पारंपरिक व्यवसाय को स्थानीय स्तर पर बाजार भी मिलता है। उन्होंने कहा कि कुम्हारी का काम केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही कला और संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम भी है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने से इस पारंपरिक हुनर को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।

श्री मुन्ना लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने पारंपरिक कारीगरों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया है। योजना से निवेश करने और व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग मिला है। इससे उनके भीतर अपने हुनर को और बेहतर बनाने तथा आय के साधन को मजबूत करने का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारीगरों के पारंपरिक हुनर को पहचान और आर्थिक सहयोग मिलना उनके लिए उत्साहवर्धक है।

Trending News

Technology