More

    *पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या का आरोपी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार*।।

    *पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हत्या का आरोपी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार 

    वही बड़ी खबर जबलपुर के पनागर के नया गांव में अपने सहकर्मी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य बिहार का रहने वाला है और पनागर के नया गांव में पनागर स्थित जुपिटर वेगन फैक्ट्री में काम करता था इस फैक्ट्री में काम करने वाले सोमनाथ से उसका विवाद हुआ था जिसके बाद आदित्य ने सोमनाथ के ऊपर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया था जिससे सोमनाथ को गंभीर चोटें आई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी वही मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन में टीम का गठन किया गया पनागर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात की कुछ ही घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पनागर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है lजबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनुजैन की रिपोर्ट

     

    *बाइट/ विपिन सिंह थाना प्रभारी पनागर*

    Trending News

    Technology