*थाना लालबाग पुलिस एवं साइबर सेल जिला राजनांदगांव के द्वारा संयुक्त टिम द्वारा अवैध शराब भंडारण के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 270 पौवा शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
👉 थाना लालबाग पुलिस एवं साइबर सेल जिला राजनांदगांव के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु रखने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
👉 आरोपी के कब्जे से कुल 270 पौवा देशी प्लेन शराब, मात्रा 48.600 बल्क लीटर कीमती 21,600 /- रूपये जप्त।
👉 आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता मिथलेश कुमार यादव उम्र 25 निवासी पेंड्री बस्ती हाल ग्राम बरगा संदीप के मकान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राजनांदगांव:- थाना लालबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगा निवासी एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरगा पहुंचकर आरोपी के किराए के मकान की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक कुमार यादव पिता मिथलेश कुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव के कब्जे से दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 पाव देशी प्लेन मदिरा सवा शेरा मात्रा 48.600 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹21,600/- है।
आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत पाए जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा जप्त शराब को आबकारी परीक्षण हेतु सुरक्षित रखा गया है।
प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही थाना लालबाग पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
