*थाना लालबाग जिला राजनांदगांव पुलिस का अवैध शराब कोचीयो पर कि गईं कार्यवाही, 35 पौवा शराब जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
👉 थाना लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु रखने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
👉 आरोपी के कब्जे से कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब, मात्रा 6.300 बल्क लीटर, बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला कीमती 3100 रूपये जप्त।
👉 आरोपी दिनेश मरकाम पिता विश्वनाथ मरकाम उम्र 36 निवासी रेवाडीह पलाश विहार थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर *जेल भेजा गया।
👉 आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में पूर्व में भी प्रतिबन्धक धाराओं के प्रकरण दर्ज हैं।
👉 अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में दिनांक 09 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर पृथक से टीम गठित कर आरोपी दिनेश मरकाम को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर उसके कब्जे से कुल 35 पौवा देशी प्लेन शराब, जुमला 6.300 बल्क लीटर, बिक्री रकम 300/- रुपये जुमला अनुमानित कीमती 3,100/- रुपये जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई तथा आबकारी एक्ट 34(2) के आरोपी दिनेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
