कोटमी चौकी में कथित रूप से जम रहा जमावड़ा, चौकी प्रभारी विनोद जटवार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल! स्थानांतरण के बावजूद पदभार नहीं छोड़ने का आरोप, सूचना तंत्र और कथित लेन-देन की निष्पक्ष जांच की मांग; पूर्व में एसडीओपी की कार्रवाई के बाद भी उठ रहे सवाल

कोटमी चौकी में कथित रूप से जम रहा जमावड़ा, चौकी प्रभारी विनोद जटवार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल!
स्थानांतरण के बावजूद पदभार नहीं छोड़ने का आरोप, सूचना तंत्र और कथित लेन-देन की निष्पक्ष जांच की मांग; पूर्व में एसडीओपी की कार्रवाई के बाद भी उठ रहे सवाल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र की कोटमी पुलिस चौकी इन दिनों कथित गतिविधियों और चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। मिली शिकायत एवं स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के अनुसार, चौकी क्षेत्र में कुछ लोगों का लगातार अवैध शराब बिक्री किया जा रहा है। शिकायत में रवि सबरिया, किशन सबरिया, संजय केवट सहित पिपरसत्ती, फरहदा,शंकर रामायण धुरी भरवा केवट गोलू केवट परदेसी लक्ष्मी दुलारी मधुआ और कोटमी क्षेत्र के कुछ अन्य लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सूचना तंत्र के नाम पर कथित रूप से मोटी रकम का लेन-देन किया जा रहा है। इसके साथ ही चौकी प्रभारी विनोद जटवार पर स्थानीय मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप और नेता गिरी अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

Trending News

Technology