कल 17 सितंबर को कवर्धा में भी जगमगाएगा ‘आशीर्वाद का दीया’
0.प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से जलेंगे दीप।
0.तैयारी पूर्ण, घर-घर दीप प्रज्वलित करने की अपील।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को देशभर में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर कवर्धा में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे साथ ही शहरवासियों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की गई है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की जानकारी दी उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने तथा प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
*इन स्थानों पर जलेंगे दीप*
कवर्धा शहर में कार्यक्रम के तहत प्रमुख रूप से बूढ़ा महादेव मंदिर के पास, महामाया मंदिर के पास, अटल परिसर, वीर स्तंभ चौक, शिवाजी चौक, कैलाश नगर के पास, मिनीमाता चौक के पास तथा गुरुनानक गेट के पास दीप प्रज्वलित किए जाएंगे इन स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया जाएगा।
*योजनाओं के हितग्राही भी बनेंगे सहभागी*
कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों एवं हितग्राहियों को भी जोड़ा जाएगा कवर्धा शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्त करने वाले हितग्राही, पीएम स्वनिधि योजना से लाभ अर्जित करने वाले हितग्राही तथा महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाएं भी ‘आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सहभागी बनेंगी।
*हर घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक में कहा कि 17 सितंबर को कवर्धा शहर में सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ-साथ प्रत्येक घर में दीप जलाने का संदेश पहुंचाया जाए उन्होंने पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों में नागरिकों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने की अपील की उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनभागीदारी और सेवा भावना को प्रदर्शित करने का अवसर है उन्होंने कवर्धा वासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन में सहभागी बनने की अपील की इस बैठके के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ भाजपा कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापतिगण, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

