_आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जबलपुर की शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया चुंगी नाका शराब दुकान ,दीनदयाल शराब दुकान, चंडाल भाटा शराब दुकान , चेरीताल शराब दुकान,दमोह नाका बस स्टैंड शराब दुकान, गोहलपुर पुलिया स्थित न्यू शराब दुकान ,रद्दी चौकी शराब दुकान जाकर देखा अधिकांश जगह शराब दुकान के बाजू से बैठकर पीने की जगह दुकान संचालक द्वारा प्रदान की जा रही है । दीनदयाल स्थित शराब दुकान के बाजू से चखने की अवैध दुकान शराब माफियाओं द्वारा संचालित की जा रही है जिसे पिछले वर्ष विधायक अभिलाष पाण्डेय जी द्वारा हटवाया गया था।_
*करीब 2 km के दायरे में 7 से 8 शराब दुकानों का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है।*

*संगठन के अलावा क्षेत्रीय जनमानस ने अपना दर्द बताया कि किस प्रकार की समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ रहा है । आज पूरे मध्यप्रदेश में वैध व अवैध दोनों प्रकार की शराब दुकानों का जो रहवासी इलाके में संचालित है उनका महिलाओं द्वारा व क्षेत्रवासियों द्वारा विरोध देखने को मिल रहा है।*
_अंतरराज्यीय बस स्टैंड दीनदयाल स्थित शराब दुकान जिसका संचालन कही से कही तक उचित नहीं है लेकिन सरकार द्वारा वहां पर भी शराब दुकान का ठेका खोलकर महिलाओं व अन्य पैसेंजर्स को असुरक्षित कर दिया है।_
