*कटनी सीएसपी कार्यालय सील CSP नेहा पच्चीसिया सहित तीन पर एफआईआर दर्ज*
वही बड़ी खबर जबलपुर से जहां कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर कसा शिकंजा, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-वही आपको बता दें कि जबलपुर की ही दो एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल एवं एडिशनल एसपी अंजना तिवारी मामले की जांच की थी मध्य प्रदेश के कटनी में इन दिनों एक चौंकाने वाला मामला सुर्खियों में बना हुआ है, जहां लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। वही मामले की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जांच के दौरान इस सनसनीखेज खुलासे में एक महिला CSP और उसके साथियों ने मिलकर धोखाधड़ी, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और पद के दुरुपयोग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी महिला ने एक गंभीर मामले में फंसे एक आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उसके साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची थी। आरोपी ने अपनी इस साठगांठ के तहत पीड़ित व्यक्ति से सौदा किया और उसके करीबियों के माध्यम से उसकी बेसकीमती जमीन को बिकवा दिया। इतना ही नहीं, जमीन के इस सौदे से मिलने वाली भारी-भरकम रकम को भी हड़प लिया गया और पीड़ित को उसका एक पैसा भी वापस नहीं लौटाया गया।
इस पूरे फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी महिला को डीआईजी ऑफिस जबलपुर से अटैच कर दिया है और उसके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पिछले एक साल से इस तरह की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दे चुकी है, जिनकी अलग से गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
*बाइट/आईजी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा*
