More

    *अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, 860 किलो महुआ लाहन जब्त 8 प्रकरण दर्ज, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब और 79 पाव देशी मदिरा भी बरामद*

    अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश, 860 किलो महुआ लाहन जब्त
    8 प्रकरण दर्ज, 8 लीटर हाथ भट्टी शराब और 79 पाव देशी मदिरा भी बरामद

    नरसिंहपुर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. उइके के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में नरसिंहपुर, करेली एवं गाडरवारा वृत्त क्षेत्रों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई।
    कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से 860 किलोग्राम महुआ लाहन, 8 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 79 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। जब्त महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।
    आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क)(च) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित 4 मदिरा दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया।
    अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Trending News

    Technology