अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान

*जनदर्शन सभाकक्ष में 01 अक्टूबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में 01 अक्टूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके प्रति समाज में सम्मान, संवेदना और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जनपद पंचायत मुंगेली के सभाकक्ष में ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मुंगेली श्री संतोष कुमार घोसले, समाज शिक्षा संगठक श्री कमलेश कुमार मिश्रा एवं श्री सूरज साहू उपस्थित रहे। बैठक में सचिवों को कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Trending News

Technology