Home Blog Page 632

*⚡आपरेशन प्रहार के तहत चोरी के 03 प्रकरणो के आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे।*

0

⚡आरोपी रेकी कर सुने मकान मे करता था चोरी।
⚡आरोपी से चोरी हुये नगदी रकम 3400 रूपये व घरेलू सामान किया गया बरामद।

नाम आरोपी – 1. विश्वजीत उर्फ भानु पाटकर पिता स्व. मोहित पाटकर उम्र 23 वर्ष निवासी शिवा चौक सूर्यवंशी मोहल्ला तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिए हैं जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सिविल टीम व पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीर से जानकारी लिया जा रहा था इसी क्रम मे दिनांक 23.06.2024 को मुखबीर सूचना पर संदेही विश्वजीत उर्फ भानु पाटकर को थाना लाकर पूछताछ करने पर करने पहले गोल मटोल जवाब दे रहा था जिसे कडाई से पूछताछ करने पर तिफरा से नगदी 20000 रूपये व घरेलू सामान, सोने का लाकेट जुमला 40000 रूपये, आश्रय परिसर मकान से नगदी रकम 10000 रूपये व घडी जुमला 12000 रूपये तथा शिव मंदिर तिफरा से मंदिर के अंदर रखे दान पेटी से नगदी 40000 रूपये चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 3400 रूपये व सोने का लाॅकेट, 1 नग घडी व घरेलू सामान जप्त किया गया है l पुलिस के मजबूत सूचना तंत्र से प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र नेताम, प्र.आर. 84 विरेन्द्र धनकर, प्र.आर. 336 चोलाराम पटेल, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

*अवैध कबाड़ पर सिरगिट्टी पुलिस का प्रहार ⚡केबल तार वजनी 70 कि.ग्रा. किया गया बरामद।*

0

⚡जारी रहेगा अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार

नाम आरोपी – मोहसीन शेख पिता शेख कदीर उम्र 31 वर्ष निवासी गुरू गोविन्द सिंह
मंगलम भवन सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेश अग्रवाल के मार्ग दर्शन में “ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.06.2024 को मुखबीर सूचना मिला कि मोहसीन शेख कबाड दुकान मे चोरी का सामान रखा हुआ है सूचना पर मोहसीन शेख के दुकान की तलाशी लेने पर दुकान अंदर केबल तार रखा हुआ मिला। संदेही के द्वारा केबल तार रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर केबल तार वजनी 70 कि.ग्रा. कीमती 3500 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, म.प्र.आर. 275 रीनाप्रधान बंजारे, आरक्षक केशव मार्को, रौनक पाण्डेय व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

*इंस्ट्राग्राम फे्रंड नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर ले भागा, शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही।*

0

ऽ अपहृत बालिका को 48 घंटे के भीतर खोजबीन कर किये परिजनो के सुपुर्द, नाबालिक को भगा ले जाने वाला आरोपी युवक को संगीन धाराओ में गिरफ्तार कर भेजा जेल।

ऽ थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 364/2024 धारा 363, 366 भादवि

ऽ नाम आरोपी:- हरिओम जोशी पिता गणेश प्रसाद जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी एमआईजी 197 दीनदयाल कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.06.2024 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनंाक 20.06.2024 को दोपहर 12.45 बजे घर से बिना कही चली गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 264/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत गराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश अग्रवाल द्वारा अपहृत बालिका का पता तलाश कर अज्ञात आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मुखबीर सूचना मिली की अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी अपने घर दीनदयाल कालोनी मंगला मे रखा हुआ है मुखबीर सूचना के निशानदेही पर अपहृत बालिका को आरोपी हरिओम जोशी के घर दीनदलयाल कालोनी सेे बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय आदेश पर आरेापी को केन्द्रीय जेल बिलासपुर में दाखिल किया गया।

*दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिरमायानंद: सरस्वती का टाटीकसा में कल होगा भव्य स्वागत*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामीश्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिरमयानंद: सरस्वती सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा से रविवार को जिला आगमन होगा वही दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिरमायानंद: सरस्वती जी के कबीरधाम जिला आगमन पर सनातनियों में उत्साह है एवं भव्य तैयारियां भी की गई हैं स्वामी जी मध्यान 03 बजे लक्षेश्वर धाम से सड़क मार्ग होते हुए लोहारा ब्लॉक के ग्राम टाटीकसा शाम 04 बजे आगमन होगा, जहां ग्रामवासियों के द्वारा भव्य अभिनंदन कर अजय साहू के निवास पर सुप्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा वाचक पं. आंनद उपाध्याय द्वारा पदुकापुजन सम्पन्न कराया जाएगा। साथ ही पुत्री का नामकरण संस्कार करेंगे तत्पश्चात ग्राम के गांधी चौक में शाम को 5 बजे आशीर्वचन पश्चात सपाद लक्षेश्वर धाम प्रस्थान करेंगे।

—————————————-

*लाखों रूपये गबन करने वाले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के 2 बैंक अधिकारी गिरफ्तार*

0

*मौदहापारा पुलिस की कार्यवाही*

रायपुर – प्रार्थी शरद चंद्र गांगने शाखा प्रबंधक शाखा सीओडी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मौदहपारा रायपुर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा सी.ओ.डी. (Central Office of Deposit Branch) में शाखा प्रबंधक के पद पर दिनांक 18.05.2023 से पदस्थ है। बैंक की विजिलेंस सेल द्वारा दिनांक 23.08.2023 को बैंक की शाखा सी.ओ.डी. में निरीक्षण के दौरान शाखा में पदस्थ कनिष्ठ लिपिक चन्द्रशेखर डग्गर के बचत अमानत खाता एवं शाखा के सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल अरूण कुमार बैसवाडे के बचत अमानत खाता का परीक्षण करने पर मासिक वेतन की राशि जमा होने के बावजूद अत्यधिक आर्थिक लेन-देन किया गया था। जांच में सेवानिवृत्त सहायक लेखापाल श्री अरूण कुमार बैसवाडे, श्री चन्द्रशेखर डग्गर क.लि. एवं श्री संजय कुमार शर्मा पूर्व सहायक लेखापाल शाखा सी.ओ.डी. द्वारा मिली भगत करके अनाधिकृत रूप से वर्ष 2017 से 2022 के दौरान विभिन्न तिथियों में शाखा के F- D- Interest Paid ,oa D-D- Interest Paid खातों को नामे (Debit) कर एवं अन्य खातेदारों के खातो से अत्याधिक राशि का आहरण करके आर्थिक अनियमितता कर बैंक को लगभग 52 लाख रूपयों की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। इस प्रकार अरूण कुमार बैसवाडे सहायक लेखापाल (सेवानिर्वित्त), चंद्रशेखर डग्गर तथा शाखा में पूर्व पदस्थ सहायक लेखापाल संजय कुमार शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान मिलीभगत कर विभिन्न खातो में गडबडी कर फर्जी तरीके से अपने अपने स्वयं के खाते में बहुत बडी राशि जमा एवं आहरण कर अमानत में खयानत कर विभिन्न प्रकार की आर्थिक अनियमितता बरतते करीबन 52 लाख रूपये का गबन किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 200/23 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य बैंक कर्मियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी अरूण कुमार बैसवाडे एवं संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. अरूण कुमार बैसवाडे पिता स्व. मिठाईलाल बैसवाड़े उम्र 66 साल निवासी अमलीडीह बरड़िया बिहार डी.पी. होम के सामने थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*

*02. संजय कुमार शर्मा पिता नंद कुमार शर्मा उम्र 52 साल निवासी बढ़ई पारा झण्डा चौक के पास जोरा पारा थाना मौदहापारा रायपुर।*

*कूलर की चपेट में आने से महिला की मौत:- सुबह कूलर बंदर करने पर लगा करंट, डॉक्टर ने किए मृत घोषित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के पोड़ीदलहा गांव में कूलर को बंद करने के करंट की चपेट में आने महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार,आज बुधवार की सुबह शशि साहू 32 वर्ष सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला शशि साहू करंट की चपेट में आ गई। मूर्छित होकर गिर पड़ी जिसे देख परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई,पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

*छटन धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी पवन यादव व कम्प्यूटर ऑपरेटर चंद्रप्रकाश अंचल के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज, आरटीआई कार्यकर्ता संदीप सिंह ठाकुर ने की थी मामले की उच्च स्तरीय शिकायत ,,,,,,*

0

मुंगेली = मुंगेली जिले के सहायक पंजीयक कार्यालय से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रही है, जिसमें सहायक पंजीयक कार्यालय से जॉच पूरी हो जाने के बाद दोशी पाए जाने पर धान खरीदी केन्द्र छटन के निलंबित कर्मचारी पवन कुमार यादव व चन्द्र प्रकाश अंचल के विरुद्ध थाने में एफ आई आर दर्ज करवाया है, बता दें कि धान खरीदी केन्द्र छटन में बारदाने व खाद्य में घोटाला किया गया था व खाद्य/बीज व बारदाना सामग्री को गबन कर लिया गया जिसमें कई महीनो से इस मामले में विभागिय जॉच चली जॉच प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत इनके खिलाफ़ फास्टकपूर थाने में धारा 420,409 के तहत् एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है, बता दें कि मुंगेली निवासी आरटीआई कार्यकर्ता संदीप सिंह ठाकुर ने मामले की उच्चस्तरीय शिकायत की थी जिसमे प्रधानमंत्री कार्यालय, मुंख्यमंत्री निवास, संयुक्त पंजीयक व जिला सहकारी बैंक के सीईओ को पत्र लिखा था व छटन समिति में भ्रष्टाचार होने का दावा किया था व यह भी आरोप लगाया था कि मामले को दबाया जा रहा है, व मामले में लेन देन किया गया है जिससे कि कार्यवाही नहीं हो पा रही है, बरहाल इस शिकायत उपरांत अंततः एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है,

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारम्भ*

0

0.डॉ. रमन ने की सराहना, कहा सच्ची जनसेवा पंडरिया विधानसभा में 8 निशुल्क एम्बुलेंस 1 मोबाइल हेल्थ पैथ लैब सहित छात्राओं के लिए 3 निशुल्क बसों का अनवरत संचालन कर रही विधायक भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एम्बुलेंस वाली दीदी के नाम से जनता के बीच एक समाज सेविका और जनप्रतिनिधि के रूप में लोकप्रिय पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा को बड़ी सौगात दी है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया और जनसेवा के प्रति उनके कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें और पंडरिया विधानसभा की जनता को बधाई दी पिछले 10 वर्षों से समाज सेविका के रूप में भावना बोहरा ने स्वास्थ्य,शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सहयता के लिए लगातार जनहित के कार्य कर रही हैं इन 5 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत के साथ ही उनके द्वारा अबतक कुल 8 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा 1 निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब और महाविद्यालयीन छात्राओं को कॉलेज से घर आने-जाने हेतु 3 निशुल्क बसों का सञ्चालन किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 एम्बुलेंस का शुभारम्भ करते हुए विधायक भावना बोहरा को बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा के साथ-साथ जनसुविधा के लिए यह प्रयास सराहनीय है एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा करने का जो उद्देश और मार्ग उन्होंने चुना है वह भारतीय जनता पार्टी की नीति और संस्कार को प्रदर्शित करता है आपातकालीन सेवा हेतु उन्होंने जनता की सुविधा के लिए जो संकल्प किया है उसे पूरा करने के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश की जनता की सेवा सुविधा और प्रदेश में सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है हमारे किसानों को सम्मान, युवाओं को प्रोत्साहन, महिलाओं का सशक्तिकरण और वरिष्ठजनों की आकाँक्षाओं की पूर्ति हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्दता से अपने दायित्वों और वादों को पूरा कर रही है पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने इस अवसर पर भावना बोहरा के जनहित के प्रयासों एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना कर कहा कि यह सच्ची जनसेवा है उन्होंने कहा कि अपने नाम के अनुरूप जन भावना के साथ भावना बोहरा द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों के साथ ही पार्टी की एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में भी वो अपने दायित्वों को बखूबी निभा रहीं हैं जनता के हर सुख-दुःख में साथ रहना और उनकी सुविधाओं के साथ-साथ अपने क्षेत्र का विकास करना एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है और वे अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहीं हैं विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए बहुत ही भावुक और गौरवान्वित करने वाला है की जो संकल्प हमने किया था आज वह प्रत्यक्ष रूप से साकार हुआ इस निशुल्क एम्बुलेंस के माध्यम से आप सभी पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को आपातकाल में त्वरित समाधान मिल सके और किसी भी विषम परिस्थिति में वे तत्काल अस्पताल पहुँच सके इसके साथी गर्भवती माताओं-बहनों को गर्भावस्था के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके यही हमारा उद्देश्य है मैनें हमेशा ही कहा है कि राजनीति मेरे लिए जनसेवा का एक माध्यम है लगभग 10 वर्षों से अधिक समय से मैनें जनता के बीच रहकर उनकी जो तकलीफों को देखा समस्याओं को जाना एवं उनकी आकाँक्षाओं को जाना है उनके इन समस्याओं के निराकरण और आकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए हमेशा ही मन में भाव आता रहा है और उनके ही आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से मुझे इन सभी कार्यों के लिए प्रेरणा और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उर्जा मिलती है उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने भावना दीदी की गारंटी में पंडरिया विधानसभा की जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु संकल्प किया था कि इस निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत हम पूरे विधानसभा में शुरू करेंगे आज हमारे उस संकल्प से सिद्धि की इस यात्रा में पूरे क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह,सहयोग व आशीर्वाद हमें मिला है जिसके प्रति हम यह कार्य करने में सार्थक हुए हैं लगभग 10 वर्षों से रणवीरपुर मंडल में दो एम्बुलेंस लगातार क्षेत्र की जनता हेतु चौबीसों घंटे और सातों दिन अनवरत अपनी सेवा दे रही है वहीं विगत वर्ष हमने वनांचल व आदिवासी क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी इस सेवा की शुरुआत की थी जिससे वहां निवासरत आदिवासी भाई-बहनों को आपातकाल में त्वरित सेवा का लाभ मिल रहा है सैकड़ों माताओं-बहनों को प्रसव के दौरान भी इसके माध्यम से घर से अस्पताल व अस्पताल से घर आने-जाने की सुगम सुविधा मिली है जब आप कोई संकल्प करते हैं और वह पूरा होता है एवं उससे समाज व आमजनों को लाभ मिलता है उसकी ख़ुशी का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है आज मेरे लिए भी यह वही क्षण है मन बहुत ही खुश होने के साथ भावुक भी है शुभारंभ के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम केदार कश्यप एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरेन्द्र मिश्रा का मार्गदर्शन मिला और उन्होंने भावना बोहरा द्वारा जनहित के लिए किए गए इस प्रयास के लिए उनकी सराहना कर बधाई दी विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा विगत 10 वर्षों से समाज सेविका के रूप में क्षेत्रवासियों और जरूरतमंद लोगों की लगातार सेवा कर रहीं है स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों से आज हजारों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है लगभग 10 वर्ष पूर्व उनके द्वारा रणवीरपुर एवं आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिए दो निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की थी आज उसके माध्यम से लगभग 27,000 लोगों का इसका लाभ मिल चुका है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को उनके गाँव तक पहुंचकर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश से संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से लगभग 15,000 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परिक्षण कराया है जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रीय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए और वो उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके इसके बीच में यातयात की समस्या को दूर करते हुए उनके द्वारा विगत तीन वर्षों से महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 3 निशुल्क बस सेवा का सञ्चालन किया जा रहा है जिससे लगभग 400 से अधिक छात्राओं को लाभ मिला है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव गढ़ रहीं हैं इस अवसर दौरान कबीरधाम जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि,वरिष्ठजन पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————————————-

*State’s First: Journalist receives Rs 50,000 aid for motorcycle burned in fire incident*

0

*Rajya Sanchar Pratinidhi Kalyan Sahayta Samiti approves amount on Chief Minister’s instructions*

Raipur, / Following the instructions of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, the Rajya Sanchar Pratinidhi Kalyan Sahayta Samiti has approved financial assistance of Rs 50,000 for the journalist whose motorcycle was burned in the fire incident on June 10 at the Baloda Bazar district headquarters. Financial assistance is typically provided to media representatives for serious illnesses and accidents. However, this marks the first instance in the state where, due to the sensitive approach of the state government, the Committee has approved financial aid of Rs 50,000 for a journalist whose motorcycle was destroyed while reporting.

It is worth mentioning that a meeting of Rajya Sanchar Pratinidhi Kalyan Sahayta Samiti was held today at the Directorate, chaired by Public Relations Commissioner Shri Mayank Srivastava. While addressing other issues of media representatives in the meeting, the Committee sanctioned financial assistance of Rs 50,000 to ANI reporter Shri Ajay Yadav after his motorcycle was burnt in the fire incident in Baloda Bazar district on June 10. Senior journalists and committee members, including Shri Joseph P. John, Shri Subhash Mishra, Shri Deepak Lakhotia, Shri Sanjay Dixit, Shri R.K. Gandhi, Shri T. Suryarao, Shri Pranay Raj Singh Rana, and the member secretary of the committee, Additional Director Shri Sanjeev Tiwari, were present in the meeting.

*मुख्यमंत्री श्री साय बने किसान: खेतों में बीज छिड़काव कर खेती-किसानी का शुभारंभ*

0

’रायपुर, /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने गृह ग्राम बगिया में किसान की भूमिका निभाई। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मानसून की शुरुआत के साथ ही अपने पुश्तैनी खेतों में धान की बोनी का शुभारंभ किया। यह दृश्य न केवल ग्रामीणों के लिए उत्साहजनक था, बल्कि पूरे राज्य के किसानों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बना।

मुख्यमंत्री श्री साय ने खुद धान की बीज को अपने हाथों से खेतों में बिखेरा। इस मौके पर पारंपरिक वस्त्र और पगड़ी पहने हुए मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ जुड़ाव और उनकी समस्याओं के प्रति अपने संवेदनशीलता का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खेतों में बीज छिड़काव से पहले पारंपरिक पूजा-अर्चना भी की, जो जशपुर और सरगुजा अंचल के किसानों की पुरानी परंपरा है। इस परंपरा के अनुसार, परिवार का मुखिया पहले बीज छिड़कता है और उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य उसका अनुसरण करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, खेती-किसानी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। मैं भी एक किसान परिवार से हूं और खेती-किसानी की परंपराओं को जीवित रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि हमारे किसान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपनी उपज को बढ़ाएं, लेकिन साथ ही अपनी पारंपरिक विरासत को भी बनाए रखें।

यह पहल न केवल पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, बल्कि इससे यह भी संदेश मिलता है कि मुख्यमंत्री किसानों के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं। हाल ही में, मुख्यमंत्री श्री साय ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में बेहतर खरीफ फसल के लिए जरूरी तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त व्यवस्था करने और कृषि में तकनीक के अधिक प्रयोग पर जोर दिया था।

मुख्यमंत्री की इस पहल ने राज्य के किसानों में एक नई उम्मीद जगा दी है। बगिया गांव के किसानों ने कहा, मुख्यमंत्री जी का हमारे साथ खेतों में काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। इससे हमें प्रेरणा मिलती है और यह दिखाता है कि वे वास्तव में हमारी समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं खेती-किसानी कर नया उदाहरण प्रस्तुत किया है कि कैसे एक नेता अपने पारिवारिक और प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जमीनी स्तर पर जनता के साथ जुड़ सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किसानों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान का मिश्रण कर अपनी कृषि उत्पादकता को बढ़ाएं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार किसानों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे, ताकि हमारे किसान अधिक उत्पादन कर सकें और अपने जीवन स्तर को सुधार सकें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि आधारित रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक उपकरण के लिए सब्सिडी और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाएगी।