
*Chief Minister paid homage to Veerangana Rani Durgavati on the occasion of her “Balidan Diwas” (Martyrdom Day)*
*Agriculture Minister Shri Ramvichar Netam and Forest Minister Shri Kedar Kashyap were also present on this occasion*

*Chief Minister paid homage to Veerangana Rani Durgavati on the occasion of her “Balidan Diwas” (Martyrdom Day)*
*Agriculture Minister Shri Ramvichar Netam and Forest Minister Shri Kedar Kashyap were also present on this occasion*

*मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए*
*इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी रहे मौजूद*

बिलासपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा राज्य न्यायिक एकेडमी के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के 23 जिलों में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेस कौंसिलों हेतु तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन राज्य न्यायिक एकेडमी, बिलासपुर में किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ सत्र में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रूप में कौंसिलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के माध्यम से अभिरक्षाधीन बंदियों एवं जरूरतमंदों को उच्च गुणवत्तायुक्त निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना सभी कौंसिलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उनका वे प्रभावी रूप से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जो नये कानून लागू होने हैं, उनका कौंसिलगण सूक्ष्मता से अध्ययन करें ताकि विचाराधीन बंदियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की ओर से उचित प्रतिरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में छग उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुडी ने कौसिलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नालसा एवं सालसा का मुख्य उददेश्य निर्दोष एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिसके लिए डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त कौंसिलगण अपने कार्य को नियोजन न मानकर सेवा कार्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
प्रशिक्षण कार्यकम मे छ०ग० उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य न्यायिक एकडेमी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल ने उपस्थित कौंसिलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1 जुलाई से लागू होने वाले नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम का मुख्य उददेश्य बेहतर न्याय व्यवस्था तथा सामाजिक समानता लाना है और लोगों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय प्रदान करना है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार राज्य में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम में नियुक्त चीफ, डिप्टी एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का तीन दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन दिनांक 23 से 25 जून, 2024 तक राज्य न्यायिक एकेडमी में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीफ 23, डिप्टी चीफ 32 एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल 50 इस प्रकार कुल 105 कौंसिलगण प्रतिभागी है।शुभारम्भ सत्र के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री बलराम प्रसाद वर्मा, रजिस्टी के अधिकारीगण, छ०म० राज्य न्यायिक एकेडमी के डायरेक्टर श्री सिराजुद्दीन कुरैशी एवं न्यायिक अधिकारीगण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव उप सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सालसा की अवर सचिव द्वारा किया गया।

Bilaspur, /Under the guidance of Hon’ble Mr. Justice Ramesh Sinha, Chief Justice and Patron in chief of Chhattisgarh State Legal Services Authority, Bilaspur in collaboration with Chhattisgarh State Judicial Academy Bilaspur is organizing a comprehensive Advance Training Programme for Legal Aid Defense Counsels. The event is scheduled from 23 June 2024 to 25 June 2024 at Chhattisgarh State Judicial Academy, Bilaspur which aims to empower Legal Aid Defense Counsels across the 23 DLSAs of State with the necessary skills and knowledge to effectively represent indigent clients and uphold the principles of fair trial and justice.
The Inaugural session of “Defense Counsels Advance Training Programme,” was graced with the presence of Hon’ble Chief Justice Ramesh Sinha as chief guest, and was presided over by Hon’ble Justice Goutam Bhaduri, with special guest Hon’ble Justice Sanjay K. Agrawal. Hon’ble Chief Justice Ramesh Sinha officially inaugurated the workshop and under his address stressed that it is incumbent upon the legal aid defense counsel to ensure quality legal aid for the marginalized and privileged section of society. Hon’ble Chief Justice Ramesh Sinha further emphasized the crucial role of defense counsels in upholding the right to a fair trial and ensuring justice for all segments of society.
Hon’ble Justice Goutam Bhaduri and Hon’ble Justice Sanjay K. Agrawal shared their insights on enhancing quality legal representation through LADC system and the evolving challenges in criminal defense.
Mr. Shirajuddin Qureshi, Director CSJA highlighted the mission and objectives of the training initiative in his welcome address. The event was attended by the Registrar General and Officers of Registry of High Court, Director and Officers of CSJA, Member Secretary and Officers from SLSA.
*सामाजिक समरसता का अभियान श्री सुदर्शन जी का जीवन मंत्र था: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
*आरएसएस के पंचम सरसंघचालक स्वर्गीय श्री सुदर्शन जी की स्मृति में दशम राष्ट्रीय व्याख्यान आयोजित*
*‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर आयोजित किया गया व्याख्यान*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आरएसएस के पंचम सरसंघचालक स्वर्गीय श्री सुदर्शन जी की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर थे। उन्होंने व्याख्यान में कहा कि मूल्य आधारित परिवार व्यवस्था भारत की शक्ति है, परिवार भारत देश की धुरी है। परिवार एक होगा, तो देश एक होगा। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यक्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच के मार्गदर्शक डॉ. राजेंद्र दुबे मंच पर उपस्थित थे।
*30 साल पहले सुदर्शन जी पानी बचाने, पेड़ लगाने, पर्यावरण बचाने, जैविक खेती की बातें कहते थे: मुख्यमंत्री श्री साय*
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सरसंघचालक श्री सुदर्शन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का अभियान श्री सुदर्शन जी का जीवन मंत्र था। वे समरसतापूर्ण समाज के स्वप्न दृष्टा थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा श्री सुदर्शन जी के अनेक संस्मरण मुझे आज याद आ रहे हैं। उनसे मिलने से सदैव कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती थी। किसी जनप्रतिनिधि से मिलते थे तो शासन द्वारा जनता के हित काम करने की सलाह देते। वे बड़े सहज और सरल व्यक्ति थे, उनसे मिलने में किसी को हिचक नहीं होती थी। एक बार कोई उनसे मिल ले तो उनसे बड़ा प्रभावित हो जाता था। उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की थी इसलिए नई तकनीक, विज्ञान के विषयों पर भी उनका अध्ययन था। कोई ऐसा विषय नहीं था जिस पर उनका गहरा अध्ययन नहीं था। आज दुनिया जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को लेकर चिंतित हुई है, 30 साल पहले सुदर्शन जी पानी बचाने, पेड़ लगाने, पर्यावरण बचाने, जैविक खेती की बातें कहते थे। उनका छत्तीसगढ़ की मयारू भूमि से निकट का संबंध रहा है।
व्याख्यान के मुख्यवक्ता श्री रामदत्त ने ‘‘भारतीय परिवार व्यवस्था की शक्ति’’ विषय पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत में उत्कृष्ट जीवन मूल्य विकसित हुए, जो परिवार में देखने को मिलता है। पश्चिमी देशों में हथियार लेकर बच्चे स्कूल जाते हैं, गोलीबारी में प्रतिवर्ष 40 हजार बच्चे मारे जाते हैं। अमेरिका में पिताहीन बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि भारत में परिवारों में बच्चों को चरित्रवान बनाया जाता है। ग्रीक के यात्री मेगास्थानिज ने लिखा था कि भारत के लोग चरित्रवान हैं, अंग्रेज अधिकारी मैकाले भी यही कहता था। अंग्रेज इसी शक्ति को तोड़कर यहां अपना शासन स्थापित करना चाहते थे।
उन्होंने कहा कि भारत देश में स्त्री को माता मानते हैं। रामायण में लक्ष्मण जी का प्रसंग आता है जिसमें वे अपनी भाभी का सिर्फ पैर देखने की बात कहते हैं। स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी के जीवन में भी इसी भाव के अनेक उदाहरण मिलते हैं। केवल पौराणिक या ऐतिहासिक नहीं आज के सामान्य लोगों के जीवन में उच्च जीवनमूल्य के दर्शन होते हैं। बच्चों को संस्कार परिवार में माता सिखाती है। भारतीय दर्शन में सभी की चिंता है, पशु-पक्षी, वनस्पति, माता पिता की सेवा, सम्मान का भाव, गुरु के प्रति सम्मान का भाव, अतिथियों का सम्मान, अतिथि देवो भव, सबको साथ लेकर चलना, इस प्रकार की सीख प्रत्येक परिवार अपने बच्चों को देता है। यही संस्कार है। वर्तमान समय में हम देख रहे हैं कि परिवार, समाज में इन मूल्यों का क्षरण हो रहा है।
श्री रामदत्त ने कहा कि बच्चों में राष्ट्र प्रथम का भाव भी परिवार में विकसित होता है। इस भाव को जगाने की आवश्यकता है, इसमें माता की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत में माता का परिचय बच्चों से होता है, वे ही बच्चों को संस्कार देती हैं। माता बच्चों के विचारों को दिशा देती है। जैसे स्वामी विवेकानन्द ने अपने बचपन में कहा कि वह तांगा चलाने वाला बनना चाहते हैं, तब उनकी माता ने उनको उलाहना देने के बजाय कुरूक्षेत्र की फोटो दिखाकर कहा अगर तांगा चलाने वाला बनना है तो अर्जुन का रथ चलाने वाले कृष्ण की तरह तांगा चलाने वाला बनना होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को दिशा दी।
उन्होंने कहा, भावी पीढ़ी को संस्कार देने के लिए हमें अपने घर से पहल करनी होगी, इसके लिए सभी को अपने लिए संकल्प लेना होगा। परिवार मजबूत होगा, एक एक परिवार किला बनाएगा तब भारत राष्ट्र भी शक्तिशाली होगा। भारत की शक्ति सामूहिकता में है।
इसलिए हम सभी को पांच संकल्प लेना होगा
1. कुटुंब प्रबोधन
सप्ताह में एक दिन कुटुंब के सभी लोग मिलकर भजन, सामूहिक भोजन, अच्छी बातों की चर्चा करें। परिवार संस्कारित हो, मेल-जोल के साथ रहे।
2. सामाजिक समरसता बढ़ाने सभी वर्गों के लोगों को साल में एक बार सम्मानपूर्वक भोजन पर बुलाएं। घर के कर्मियों को भोजन पर बुलाएं। इससे समरसता बढ़ेगी।
3. पर्यावरण की रक्षा, बिना अन्न और पानी के कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं लेकिन बिना ऑक्सीजन के एक पल रहना संभव नही है इसलिए परिवार को प्रति वर्ष 10 पेड़ लगाने और पेड़ों को बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए। हरियाली बढ़ाने का आंदोलन चलना चाहिए।
4. स्व की जागृति, देशी खानपान, वेशभूषा, मातृभाषा को सम्मान देना हमें सीखना होगा।
5. नागरिक बोध, देश के नियम कानून का पालन करना होगा। राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान करना होगा।
कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच के अध्यक्ष श्री मोहन पवार ने रखी। आभार प्रदर्शन श्री शिवनारायण मूंदड़ा ने किया कार्यक्रम का संचालन श्री शशांक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक श्री प्रेम सिदार, छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक श्री अभयराम, प्रांत संघचालक डॉ. टॉपलाल वर्मा, सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक, श्री राजेश मूणत, श्री खुशवंत साहेब, श्री संपत अग्रवाल, श्री अनुज शर्मा सहित विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं श्री पवन साय, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
*8 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित*

रायपुर, / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा रविवार 21 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 8 जुलाई 2024 तक वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास आवासीय विद्यालय योजना महत्वकांक्षी योजना है। योजना का उद्देश्य नक्सल प्रभावित जिले एवं आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने हेतु प्रारंभ से ही विशेष कोचिंग के माध्यम से तैयार कर सक्षम बनाया जाता है। प्रयास आवासीय विद्यालयों से प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी चयनित होकर उच्च संस्थानों में प्रवेशित होते हैं। राज्य में 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों के कक्षा 11वीं में विभिन्न जाति वर्ग समूह अंतर्गत 148 सीट रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम होगा। प्रवेश परीक्षा का प्रश्र पत्र कक्षा 10वीं स्तर का होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Raipur, /Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has expressed deep sorrow over the demise of former MLA and senior leader from Mahasamund, Shri Agni Chandrakar. The Chief Minister has extended condolences to the grieving family members of Shri Agni Chandrakar.

Raipur, /Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to the two personnel of the CRPF’s elite CoBRA who were martyred in an IED blast carried out by Naxalites in Tekalgudem in Sukma district on Sunday. He extended condolences to the grieving families. Chief Minister asserted that security forces increasing influence has instilled fear in Naxalites, leading to cowardly acts by the Naxilities. He assured that the state government would provide unwavering support to the soldiers for continued efforts against terrorism.
*जनप्रतिनिधियों, आम नागरिको को दी गई जानकारी, 01 जुलाई से होगा लागू*

मुंगेली // जिला मुख्याल स्थित कम्युनिटी हॉल में भारतीय न्याय व्यवस्था अंतर्गत परिवर्तित किए गए 03 नवीन कानूनों से आम नागरिको को अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए वर्तमान कानूनों द्वारा दंड के स्थान पर न्याय को वरीयता देने, पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कम्युनिटी पुलिसिंग आदि विषयों पर प्रकाश डाला। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने नवीन कानूनों से अपराध पर त्वरित नियंत्रण के बारे में बताया।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने नवीन कानूनों तथा उसके प्रावधानों के संबंध में शहर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा आमजनो को संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नाम से लाए गए ये नए कानून क्रमशः इंडियन पीनल कोड 1860, क्रिमिनल प्रोसिजर कोड 1898 तथा इंडियन एविडेंस एक्ट 1872 का स्थान लेंगे। उक्त नवीन कानून आगामी 01 जुलाई से अधिनियमित होंगे। श्री शुक्ला द्वारा पुराने कानूनों की औपनिवेशिक सोच से हटकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार वर्तमान कानूनों की आवश्यकताओं तथा उनके प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई।इलेक्ट्रॉनिक समन, सामुदायिक सेवा, ई-एफआईआर, मॉब लिंचिंग, न्यायदल,वीडियोग्राफी द्वारा साक्ष्य जैसे नवीन स्वरूपों के बारे में बताया गए। कार्यशाला में महिला जागृति मंच, वरिष्ठ नागरिक संघ, रोट्रेट क्लब आदि के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण तथा मीडियाकर्मियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार वाधवा, पार्षद जितेंद्र दावड़ा, अरविंद वैष्णव,अमितेश आर्य,रामशरण यादव, स्वतंत्र मिश्रा संजय यादव, रोट्रेट क्लब अध्यक्ष दिनेश गोयल,वरिष्ठ नागरिक संघ अध्यक्ष श्री सोलंकी,शीला

जायसवाल,सरिता वाजपाई सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य,वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यशाला का लाभ लिया। नागरिकों के द्वारा नवीन कानूनों से परिचय कराने संबंधी कार्यशाला के आयोजन को जनता के लिए अत्यंत लाभदायक बताया तथा जिला प्रशासन के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर एसडीओपी श्री घृतलहरे, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय, सीएमओ श्री अनुभव सिंह,नायब तहसीलदार श्री चंद्रप्रकाश सोनी उपस्थित रहे।
मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में खनिजों अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में सरगांव तहसीलदार शशि नर्मदा नायक, आर. आई., पटवारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत सरगांव के मनियारी नदी में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए 05 ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर जब्त कर पुलिस थाना सरगांव में सुपुर्द कर दिया गया। उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।