Home Blog Page 628

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक *अधिवेशन 27 व 28 जुलाई को कवर्धा में*

0

0.मुख्यमंत्री सहित दोनों उप मुख्यमंत्री अतिथि होगें।

0.पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर एवं राजेश बादल होंगे मुख्य वक्ता, भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार संघों के अध्यक्ष होंगें शामिल।

फ़ोटो:- मुलाकात करते संगठन के पदाधिकारी गण।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा जिला मुख्यालय में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से समान्नित विजय दत्त श्रीधर करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा टेलीवीज़न दिल्ली के पूर्व एक्जक्युटिव डायरेक्ट राजेश बादल उपस्थित रहेंगे साथ ही भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, शिक्षाविद,पत्रकार संघों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में शामिल होकर अपने अनुभवों से उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर शिक्षित करेंगे इस भव्य आयोजन में आने की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा एवं दोनों उप मुख्यमंत्री सहित बाहरी प्रांतों से आने वाले अतिथियो ने अपनी मंजूरी दे दी है भारतवर्ष के लगभग सभी राज्यों के पत्रकार साथी इस आयोजन में सम्मलित होने विभिन माध्यमों से २६ जुलाई को कवर्धा पहुंच रहे हैं जिसमे प्रमुख रूप से पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर संस्थापक माधवराव सप्रे समाचार संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल, राजेश बादल, पूर्व एक्जक्युटिव डायरेक्ट राज्य सभा टेलीवीज़न दिल्ली, डा. सुधीर सक्सेना एडीटर इन चीफ, दुनियां इन दिनों दिल्ली, प्रेम शंकर अवस्थी, प्रधान सम्पादक, दैनिक युगांतर प्रवाह लघनऊ उप्र , टी रमेश बाबू, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, हैदराबाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार फैडरेशन सिद्धांत सिंह एडीटर द ओपन दिल्ली आर आर गोस्वामी, न्यूज एडीटर ,दैनिक इकोनामिक टाइम्स अहमदाबाद ,गुजरात , राधावल्लभ शारदा, प्रदेश अध्यक्ष एमपी वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन भोपाल मप्र ,निषांत कांबले, प्रदेश अध्यक्ष ,महाराष्ट्र वर्किग जर्नलिस्ट यूनियन नागपुर महाराष्ट्र ,अविनाश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उडी़सा पत्रकार संघ भुवनेश्वर ,उडी़सा ,विनोद पांचाल, अध्यक्ष हरियाणा पत्रकार संघ, पानीपत हरियाणा,लीलाधर शर्मा प्रेस क्लब अध्यक्ष,फजिल्का , पंजाब ,अनिल ज्यानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार पंजाब, रितेश चौरसिया, दैनिक भास्कर रांची, झारखंड, सहित उनके साथी पत्रकार उपस्थित होंगे बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का प्रतिनिधि मंडल आरक्षित समय पर मुख्यमंत्री से मिला और अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी लंबी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आना सहर्ष स्वीकार किया है व दोनों उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा ने पूर्व में हुई मुलाकात में कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल संभागीय अध्यक्ष स्वरूप भट्टाचार्यजी, उपाध्यक्ष एस के सिंह, सचिव मनीष शर्मा, प्रदेश सचिव देवेन्द्र चंद्रवंशी, जांजगीर जिलाथ्यक्ष हरि अग्रवाल, सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।

—————————————-

*लोरमी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पर हुई कार्यवाही*

0

*समिति में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के उर्वरकों का कर रहा था भण्डारण*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार लोरमी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री धनंजय कुमार कुर्रे की एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी. के. ब्यौहार ने बताया कि सेवा सहकारी समिति खुड़िया में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के जैव उर्वरक भण्डारण विक्रय की प्राप्त शिकायत पर श्री कुर्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधान अनुसार यह कार्यवाही की गई है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों में तेजी लाने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात*

0

*प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों की बड़ी योजनाओं पर की चर्चा, प्रधानमंत्री आवास योजना में 19,906 नए आवास स्वीकृत करने का किया आग्रह*

*ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 516 करोड़ और वेस्ट-टू-इलेक्ट्रिसिटी प्लांट के लिए 400 करोड़ की स्वीकृति का किया अनुरोध*

*नगरीय निकायों की संपूर्ण कार्य प्रणाली को आईटी-इनेबल्ड बनाने 200 करोड़ का अनुदान भी मांगा*

तीज राम साहू मुंगेली. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायों की बड़ी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने शहरों की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य की शहरों के विकास की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए यहां संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री को दी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में हुई मुलाकात के दौरान वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत या आगामी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत बीएलसी घटक (Beneficiary Led-construction) के अंतर्गत 19 हजार 906 नए आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री खट्टर को बताया कि छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 516 करोड़ 20 लाख रुपए का एक्शन प्लान स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजा गया है। रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई निकायों के क्लस्टर तथा बिलासपुर, रतनपुर, बोदरी एवं मुंगेली में सूखे कचरे के निपटान के लिए 10 मेगावाट का वेस्ट-टू-इलेक्ट्रिसिटी प्लांट लगाने के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की परियोजना का प्रस्ताव भी भेजा गया है। उन्होंने इन दोनों कार्यों के लिए राशि मंजूर करने के साथ ही रायपुर और बिलासपुर को छोड़कर शेष नगर निगमों में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी की स्थापना के लिए लगभग 800 करोड़ रुपए की स्वीकृति का भी अनुरोध किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भारत सरकार के नेशनल अर्बन डिजिटल मिशन के अंतर्गत नगरीय निकायों की संपूर्ण कार्य प्रणाली को आईटी-इनेबल्ड (IT Enabled) बनाने 200 करोड़ रुपए के अनुदान की स्वीकृति का आग्रह केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री से किया। उन्होंने राज्य के नवगठित 15 नगरीय निकायों को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शामिल कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं वेस्ट वाटर मैनेजमेंट परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि प्रदान करने का अनुरोध किया। श्री साव ने मिशन अमृत तथा अमृत 2.0 में शामिल नगरीय निकायों के साथ ही अन्य नगरीय निकायों में भी जलप्रदाय योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि मंजूर करने का आग्रह किया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने श्री साव की मांगों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

*हर जीव में ईश्वर देखने वाला हिंदू कभी हिंसक नहीं हो सकता*

0

.राहुल गांधी जी को हिन्दू शब्द का ज्ञान नहीं जो कभी हिंसा ना करे उन्हें हिंदू कहा जाता है -अश्वनी यदु

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति एवम् भाजपा के सदस्य अश्वनी यदु का कहना है की संसद जैसे उच्च स्थान पर संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक कहना ठीक नहीं है।
राहुल गाँधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा और नफरत करते हैं शायद राहुल गांधी को हिन्दू शब्द का अर्थ ही नहीं पता हिंदू का अर्थ होता है जो कभी हिंसा ना करे राहुल गांधी की ऐसे बयानों से पुरा देश आहत हुई है हिंदुओ के प्रति ऐसी मानसिकता दिखाती है की राहुल गांधी का मंदिर जाना पूजा पाठ करना सिर्फ दिखावा है हिंदु धर्म के धार्मिक ग्रंथ रामचरित्र मानस श्रीमद् भगवत गीता के हर अक्षर पर जीव रक्षा मानस सेवा पर जोर दिया गया है हिंदु धर्म अपने नई पीढ़ी को बचपन से हर मानव में हर जीव में भगवान देखना सिखाती है हमारा धर्म हमें सिखाता है की किसी भी धर्म के धार्मिक स्थल हो वहां हमेशा सम्मान के साथ सर झुकाना चाहिए क्योंकि हर धार्मिक स्थल में ईश्वर बसता है और पूरे विश्व में हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जो सिर्फ पूजा करना सिखाती है हिंसा के लिये जगह ही नहीं हमारा धर्म जल जमीन वायु आकाश सब में ईश्वर देखती है गाय को माता का दर्जा देने वाला समाज कभी हिंसक नहीं हो सकता राहुल गांधी को आरएसएस एवम् बीजेपी पर टिप्पणी करने से पहले इस बात का इल्म होना चाहिये की जब जब देश पर संकट आया है संकट में सामने खड़ा होने वाले सिर्फ आरएसएस एवम् बीजेपी के लोग ही रहहे हैं, चाहे बाढ़ का कहर हो प्राकृतिक आपदा हो कोरोना काल हो अपने जान की परवाह करे बिना सेवा करता है तो वो आरएसएस एवम् बीजेपी है और राहुल गांधी आरएसएस एवम् बीजेपी सेवा करने क्यों आगे रहता है ये भी बता दूं क्योंकि ये वही हिंदु है जिनको सिखाया गया है हर इंसान में ईश्वर है मानव सेवा ही प्रभु सेवा है।

—————————————-

*सर्प रेस्क्यू एवं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी*

0

*9406275514 पर कॉल कर दे सकते हैं जानकारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में बारिश के दिनों में घरों और आसपास निकलने वाले सर्प के रेस्क्यू एवं बाढ़ में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9406275514 जारी किया गया है, जिसमें कॉल कर आवश्यक सहायता के लिए त्वरित जानकारी दे सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव एवं सर्प पकड़ने के लियेे रेस्क्यू टीम को संबंधित जगहों पर भेजा जाएगा।

*घर में फांसी से लटकता मिला युवक का शव:- पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवापारा में कमल निर्मलकर 30 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है वही पति पत्नी के बीच आपसी विवाद होने की बात सामने आ रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दी गई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार,मृतक कमल निर्मलकर अपनी पत्नी के साथ माता पिता से दूर अलग मकान में रहता था। बुधवार की सुबह से घर का दरवाजा नहीं खुआ था। देर शाम को जब पड़ोसी ने आवाज लगाई मगर कुछ जवाब नही मिला। मृतक के माता पिता को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ कर खोलने पर देखा की कमल ने मोटर साइकिल को नीचे में रख कर,घर की मियार में कपड़े की रस्सी बनाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरा गया। बुधवार को रात होने के कारण पीएम नही हुआ आज गुरुवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।

मृतक के परिजनों का कहना है की पति पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतक की पत्नी अपने दोनो बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। यह बात सामने आ रही है। किस वजह से कमल निर्मलकर ने यह कदम उठाया है। यह पता नही चल सका है।

*प्रधानमंत्री युवा मेंटरशिप प्रोग्राम में जिले से शेफाली का चयन*

0

*राज्य का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया मान*

*कलेक्टर ने प्रशस्ति प्रदान कर दी शुभकामनाएं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मुंगेली // जिले के लोरमी में रहने वाली शेफाली दास का चयन प्रधानमंत्री युवा मेंटरशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है। शेफाली ने इस कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस उपलब्धि के

लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज और शेफाली के परिवारजन मौजूद रहे।
गौरतलब है की लेखन में उत्कृष्टता के लिए देश के 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिसमें राज्य की ओर से मुंगेली जिले के शेफाली दास ने प्रतिनिधित्व किया। शेफाली की इस उपलब्धि के लिए राज्य ने भी शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

*🔹 चौपाटी के गढकलेवा में मारपीट करने वाले फरार आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*🔹 एक आरोपी के साथ चार विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

*नाम आरोपीगण*
01. अभिजीत गिरी उर्फ़ अभिषेक उर्फ बाबू मनी पिता सुनील गिरी उम्र 23 वर्ष साकिन काशी नगर कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में पुलिस की एक टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के प्रतिपादन में पुलिस के द्वारा प्रार्थी मुनव्वर खान, फजल अली तथा फारूख खान के साथ गढ़कलेवा में चापड, तलवार, चाकू, सायकल का चैन, लोहे की पाईप व डण्डा से मारपीट करने वाले आशु चुटैल उर्फ घोडा, राहुल चौहान, धनिकेश सिंह, शनि सिंह, रोशन दास महंत, शैलेष खडिया, राहुल शर्मा, रितिक चुटैल, साहिल खान एवं लक्ष्मीनारायण देवांगन को पुलिस के द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है मामले के अन्य फरार आरोपियों को पुलिस पता तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को प्राप्त सूचना पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया जिसमें चार विधि से संघर्षरत बालक के साथ अभिजीत गिरी उर्फ अभिषेक उर्फ बाबू मनी पिता सुनील गिरी उम्र 23 वर्ष पता काशी नगर कोरबा को पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांजगीर चांपा में बायो गैस टंकी में मिला किशोरी का शव,आत्महत्या है या हादसा जांच में जुटी पुलिस

0

जांजगीर चांपा जिले के बरगवा में घर के पीछे बने बायो गैस टंकी में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव मिला है। टंकी के पास चपल होने पर घर वालो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, परिजनों ने बताया की दोपहर 12 से अंजनी यादव घर में नही थी। खोज बिन की गई। मगर कुछ पता नही चला। इस दौरान घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी का चपल जोकि गैस टंकी के पास पड़ा हुआ था। अनहोनी की शंका होने पर अकलतरा थाने में लगभग 3.30 बजे के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को खाली कराकर शव को बाहर निकाला गया । यह आत्महत्या है या फिर हादसा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

*जांजगीर चांपा में युवक ने की ट्रेन के सामने आत्महत्या:- प्लेट फार्म 4 रेलवे ट्रेक में मिला कटा हुआ शव,नही हुई पहचान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म 4 रेलवे ट्रेक में एक युवक का कटा हुआ शव मिला है। युवक ने आत्महत्या की है अभी पहचान नही हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। जीआरपी पुलिस ने मार्ग कायम किया है।।

मिलीं जानकारी अनुसार, नैला रेलवे स्टेशन मास्टर ने आज मंगलवार की सुबह जीआरपी पुलिस को सूचना दी की एक युवक का शव कटी हुई रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। जीआरपी पुलिस चांपा मौके पर पहुंची और युवक की पहचान के लिए शव की तलाशी ली गई। मगर पहचान हो सके ऐसा पहचान पत्र भी नही मिला है। युवक का शव पेट के बल लेटा हुआ था जिससे प्रतीक होता है की युवक ने आत्महत्या की है। मृकत युवक के पेंट की जेब से बाइक की चाबी और एक मोबाइल चार्जर मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेजाया गया है।

मृतक युवक की पहचान के लिए उसने काले रंग की पेंट,फूल चेक शर्ट, चापल पहलना हुआ है।