Home Blog Page 627

*शराब दुकान में हुई चोरी के मामले में 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् सिध्दार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला कोरबा के निर्देश पर एवं श्रीमान् यू.बी.एस. चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा, श्रीमान् रविन्द्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री, श्रीमान् रूपक शर्मा थाना प्रभारी कुसमुण्डा के मार्गदर्शन में चोरी के प्रकरणो में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त होने पर परिपालन में प्रार्थिया श्रीमती दीपमाला नागदेव पति आकाश लक्षवानी उम्र 33 वर्ष साकिन आबकारी उप निरीक्षक वृत्त दर्री गेवरा जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा दिनांक 04.07.2024 के रात्री में अज्ञात आरोपियों के द्वारा बरमपुर स्थित देशी मंदिरा दुकान के पीछे दिवार को सेंधमार कर अंदर घुसकर 96 नग देशी प्लेन शराब एवं 96 नग मशाला शराब एवं चिल्हर रूपये को चोरी कर लिया गया थी कि रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केन्द्र सर्वमंगला में अपराध क्र. 238/24, धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु सर्वमंगला पुलिस की तत्परता से प्रकरण के अज्ञात आरोपियों को अल्प समय में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपीयों के कब्जे से एक लोहे का सब्बल एवं बोरी में रखे 28 पाव प्लेन शराब एवं 20 पाव मशाला शराब जुमला कीमती 4700 रूपये को जप्ती कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 05.07.2024 को विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर आरोपीयों को पु.सहा. के. सर्वमंगला पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय कटघोरा में न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है।

*थाना कुसमुण्डा के फरार स्थाई वारंटी/निगरानी बदमाश गिरफ्तार।*

0

कुसमुण्डा पुलिस द्वारा विगत 07 वर्षों से आर्म्स एक्ट व चोरी के फरार स्थाई वारंटी को बिलासपुर से किया गिरफ्तार।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिला के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के हेतु सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ फरार वारंटियों की सघन पतासाजी कर सूचना मिला कि थाना कुसमुण्डा के निगरानी बदमाश शहजादा उर्फ राजू पिता वाज खान उम्र 27 वर्ष सा. साकिन गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपना नाम जावेद खान उर्फ राजू बदलकर रह रहा था जो थाना कुसमुण्डा के दो अलग अलग मामलों में आर्म्स एक्ट व चोरी के प्रकरण में स्थाई वारंट माननीय न्यायालय कटघोरा से जारी हुआ है जो विगत 07 वर्षों से फरार चल रहा था साथ ही उक्त वारंटी का थाना हरदीबाजार में 01 स्थाई वारंट, थाना दर्री में 01 स्थाई वारंट व थाना उरगा में 01 स्थाई वारंट होना पाया गया है। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, उ.नि. दादूरैया सिंह, आरक्षक 852 लेखराम धीरहे व आरक्षक 486 धीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।

*ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 01 फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

0

 

साइबर सेल द्वारा बैंक खातों का विशलेषण किया जा रहा है।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमे पुर्व मे पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 04 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था।

मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल के राजगामार क्षेत्र आने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया जहाँ पर फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल का होना पाया गया जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। सटोरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक JET Book तथा ALL book पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से स्मार्ट मोबाईल फोन 01 नग, चेक 04 नग, ए.टी.एम. 01 नग, एवं पासबुक 03 नग बरामद किया गया। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया। सटोरियों के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
01 अर्पित अग्रवाल पिता अजय अग्रवाल निवासी रजगामार चैकी रजगामार जिला कोरबा

पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी:-

01. आदित्य सिंह चैहान पिता विजय सिंह चैहान उम्र 22 वर्ष साकिन पोडी बहार नीचे मोहल्ला जिला कोरबा ।
02. साहिल दास पिता चद्रिका दास उम्र 21 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा।
03. सुनील सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन रजगामार सरस्वती चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा।
04. अमन जायसवाल पिता विजेद्र जायसावाल उम्र 22 वर्ष साकिन सोनहत ग्राम भैसवार जिला कोरिया
05. विवेक सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा

*कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित*

0

तिजराम साहू मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है। यह सभी अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग का ही परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आगे भी इसी तरह अपने कर्तव्यों और दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने प्रोत्साहित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिलता है। वे अच्छे काम करने के लिए और भी प्रेरित होते हैं। यह अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपने अनुभव को साझा किए और बताया कि वे सभी किस तरह से लोकसभा निर्वाचन में आने वाले चुनौतियों का सामना किया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी, श्रीमती मेनका प्रधान, श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, तीनों अनुविभाग के एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*शासन की योजना अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रकरण स्वीकृति करें – कलेक्टर*

0

*केसीसी ऋण प्रकरण स्वीकृति में खराब परर्फोमेंस वाले बैंकों पर जतायी नराजगी*

*जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न*

तिजराम साहू मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि बैंकर्स विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं के अन्तर्गत जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदाय करने हेतु भेजे गए प्रकरणों को समय पर स्वीकृत कर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली और ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग और मछली पालन विभाग अंतर्गत किसानों को केसीसी ऋण प्रदाय हेतु प्रेषित किए गए प्रकरणों की जानकारी ली और इसमें खराब परर्फोमेंस वाले बैंको पर नाराजगी जतायी। उन्होनें कहा कि किसानों के आर्थिक उन्नति के लिए अधिक से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार से किसानों को परेशानी नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने जिले में कार्यरत एफपीओं को आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्लध कराने, बैंकों को सीआर रेशियों को बढ़ाने और आमलोगों की समस्या का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंको को प्रेषित ऋण प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होनें कहा कि शासन की महत्वपूर्ण पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी ग्रामों में निवासरत बैगा आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनांर्गत अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करें।
कलेक्टर ने पूर्व में आयोजित बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन, ऋण जमा अनुपात, मुद्रा योजना, एसएचजी खातों में दोहरी प्रमाणीकरण, वित्तीय साक्षरता शिविर, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आदिवासी स्वरोजगार योजना, अंत्योदय योजना, शहरी आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिक से अधिक प्रकरण बनाकर भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही बैंकर्स से कहा कि सभी प्रकरणों को नियमानुसार समय-सीमा में निराकृत करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, डीडीएम नाबार्ड, लीड बैंक और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

*पीएम आवास योजना के तहत अपूर्ण कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करें – जिपं सीईओं*

0

*जिले में वृहद स्तर पर किया जाएगा पौधा रोपण*

तिजराम साहू मुंगेली  // कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.), महात्मा गाँधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) आदि योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवास कार्यों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने महात्मा गाँधी नरेगा योजना के तहत वर्षाऋतु में सभी पंचायतों में वृक्षारोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने और वृक्षारोपण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दिए।
जिपं सीईओं ने कहा कि पंचायत में ऐसे ग्रामीण का चिन्हांकन किया जाएं, जो अपने माता के नाम से वृक्षारोपण कर उसका देख-रेख कर सके। उन्होने बरसात में मनरेगा का तहत स्वीकृत निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, मिशन अमृत सरोवर के तहत निर्मित किये जा रहे मॉडल अमृत सरोवरों को गुणवत्तायुक्त कार्य करने, मनरेगा के अपूर्ण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकीय उप संभाग, जिला समन्वयक, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), कार्यक्रम अधिकारी, उपभियंता, ब्लाक समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर का किया औचक निरीक्षण*

0

*युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश*

 

तिजराम साहू मुंगेली / कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन बेसिक एवं इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन में प्रशिक्षणरत हितग्राहियों से चर्चा की और उन्हें नियमित उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर कैरियर के लिए मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत सिलाई मशीन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को पुस्तिका प्रदान करते हुए प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने कॉलेज एवं हॉस्टल का निरीक्षण कर समयसीमा में समस्त लक्ष्यों को पूर्ण करने, गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग देने एवं ट्रेनिंग उपरांत युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज मौजूद रहे। सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती निखत कुरैसी ने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर मुंगेली में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं आजीविका विकास कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न कोर्सेस और ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हितग्राही जमकोर कॉलेज में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके अलावा सभी जनपदों, नगरीय निकायों एवं जिला पंचायत के एनआरएलएम के कार्यालय में जाकर भी अपना फॉर्म भर सकते है और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

*धमतरी न्यायालय में पदस्थ लिपीक सत्येन्द्र प्रताप सिंह को महिला प्रताड़ना के आरोप में रायपुर कोर्ट ने ठहराया दोषी ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

रायपुर/बिलासपुर = बता दें कि मुंगेली जिले के खर्रीपारा निवासी एक लड़की की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व रायपुर जिले के एक लड़के विजय बहादुर सिंह से हुई थी, लड़के का मूल ग्राम मुंगेली जिले के ग्राम घरपुरा में है, बता दें कि शादी के एक महीने के भीतर ही दोनो मे आपस मे विवाद शुरू हो गया, लड़की के परिवारजनो की माने तो लड़के के तीन भाई व सास ससुर सभी मिलकर छोटी छोटी बातो को लेकर लड़की को परेशान करते थे, जिसपर कुछ ही दिनों में रायपुर के टिकरापारा थाने में एफ आई आर दर्ज किया गया दस साल के लंबे समय बीत जाने के बाद माननीय न्यायालय ने सत्येन्द्र सिंह व उसके परिवार वालों के ऊपर एक एक साल की सजा सुनाई है, व इस केश मे जुर्माना भी लगाया गया है।

*शेयर मार्केट में पैसा लगाने कम समय में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 5 जुलाई 2024 को प्रार्थिया निर्मला रात्रे पति गोविंद राम निवासी पचपेड़ी एवं सुनीता भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज निवासी ध्रुवाकारी ने लिखित आवेदन पेश का रिपोर्ट दर्ज कराई की ध्रुवकारी निवासी राधिका भारद्वाज पति नागेंद्र भारद्वाज उम्र 35 साल ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर कम समय में पैसा दुगना करने का झांसा देकर प्रार्थिया एवं अन्य 16/17 महिला पुरुष से नगद एवं फोनपे के जरिए लगभग 94 लाख रुपए लेकर ठगी की है की शिकायत पर अलग-अलग अपराध पंजीकृत कर आरोपीया को आज दिनांक 5 जुलाई 2024 को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमो कथन लिया गया आरोपियां के द्वारा नगद पैसा लेना स्वीकार नहीं की है फोनपे के जरिए लिए लगभग 30 लख रुपए में से 12 लाख रुपए को आवेदकगण को वापस करना तथा कुछ रकम खर्च हो जाना कुछ जेवर खरीदना जिसमें से तीन जेवर प्रार्थी लोगों के पास होना तथा मकान निर्माण में पैसे लगाना और अपने पुत्र के लिए मोटरसाइकिल खरीदना बताई जिसके पेश करने पर मोटरसाइकिल R15 कीमती करीब ₹200000 एवं सोने की जेवर लगभग एक तोला कीमती करीबन ₹50000 जप्त किया गया है नए कानून के अनुसार जब्ती की वीडियोग्राफी कराई गई है,आरोपी एवं उसके परिजनों के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है प्रथम दृष्टया आरोपियां के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

*शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का दिव्य प्राकट्य उत्सव मनाया गया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 4 जुलाई को गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 82वां प्राकट्य महोत्सव पूरे देश में राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया गया अनंतश्री विभूषित गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का 82वां प्राकट्य महोत्सव 4 जुलाई 2024 आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को कवर्धा आदित्य वाहिनी द्वारा मजगाँव स्थित वृद्धाश्रम में शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया है जहां वृद्ध जनों को प्रसादी वितरण किया जाएगा साथ ही सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम नाम संकीर्तन, हिंदु राष्ट्र संगोष्ठी एवं भजन गायन के साथ मनाया गया।

—————————————-