Home Blog Page 536

*➡️पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की आदतन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही*

0

*➡️मुंगेली जिले के निगरानीशुदा- गुण्डा बदमाश व आदतन अपराधियों के विरुद्ध चलाया गया सघन चेकिंग अभियान बदमाशों को किया गया चेक व आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु दी गई कड़ी चेतावनी*

*➡️सभी बदमाशों के आजीविका से संबंधित जानकारी व डिजीटल दस्तावेजों जिनमे बैंक डिटेल्स,आधार कार्ड,मोबाइल नंबर, अन्य की ली गई जनकारी*

*➡️जिन अपराधियों के व्यवहार में सुधार हैं उन्हें निगरानी व गुंडा बदमाश से हटाने और जिनके व्यवहार में सुधार नहीं है उनके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (IPS ) के निर्देशन में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिगतआज मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में निवासरत समस्त निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य डिजीटल जानकारियां एकत्र की गयी।


चेकिंग अभियान में गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों,व्यवसाय, रहन सहन के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। इस दौरान अपने निवास स्थान से फरार बदमाशों का बीसी रोल एवं चलन तहरीर जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। मुंगेली में वर्तमान में 50 से भी अधिक निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाश है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिन अपराधियों के व्यवहार में सुधार हैं उन्हें निगरानी व गुंडा बदमाश से हटाने और जिनके व्यवहार में सुधार नहीं है उनके खिलाफ जिला बादल की कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना चौकी प्रभारियों की विशेष भूमिका रही।

*➡️पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल ने किया फास्टरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण*

0

*➡️थाना के रोजनामचा,जरायम,एफआईआर व थाना के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का किया अवलोकन*

*➡️निरीक्षण दौरान थाना में उपस्थिति पीड़ित पक्षों से मिलकर जानी उनकी समस्या और ग्राम कोटवारों से भी हुए रूबरू*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल ने थाना फास्टरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान थाना का मालखाना, संधारित अपराध जरायम रजिस्टर, पेंशनदारान, मर्ग रजिस्टर देखा गया रिकार्ड दुरस्त रखने तथा थाना मे उपस्थित पुलिस स्टॉफ का टर्न ऑउट चेक किया गया और जिन अधिकारी कर्मचारियों का टर्न ऑउट अच्छा रहा और जिन्होंने रिकॉर्ड का संधारण सही तरीके से किया उनके उत्साहवर्धन हेतु नगद ईनाम इनाम की घोषणा की और थाना प्रभारी और स्टाफ को थाना क्षेत्रान्तर्गत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश की लगातार चेकिंग करने एवं असामाजिक तत्वो पर लगातार निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया, और अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही और जुआ, सट्टा आबकारी (माइनर एक्ट) प्रतिबंधित धाराओं पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मे आये प्रार्थी/पीड़ित पक्षो की समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर आवेदनो का तत्काल निराकरण किया गया व त्वरित कार्यवाही करने थाना प्रभारी फास्टरपुर को निर्देशित किया गया जिले मे कानून व्यवस्था एवं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाना फास्टरपुर में उपस्थित कोटवारों को उनके महत्ता और उनकी सम्मान की लिए मुंगेली पुलिस का “मोर पहचान मोर सम्मान” कार्यक्रम से अवगत कराते हुए

 

उन्हें पुलिस और प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने बताया गया उनके महत्वपूर्ण कर्तव्यो के प्रति जानकारी दिया और मुंगेली पुलिस के ग्राम रक्षा समिति और कोटवार वाट्सअप ग्रुप में जोड़ा गया और उनसे उनके अधिकार ग्रामो मे होने वाले अवैध गतिविधियां व अन्य आपराधिक गतिविधियो मे शामिल तत्वो के बारे में गोपनीय तौर पर जानकारी देने की अपेक्षा की गई निरीक्षण दौरान थाना प्रभारी फास्टरपुर निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरी. पारस राम साहू, सउनि विजय बंजारा, प्र.आर. मनोज साहू आर. मुकेश ठाकुर, तिजराम यादव व स्टाफ तथा ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

*नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार*


आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति:- बिल्कुल मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 27/08/ 2024 को कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में पढ़ाई करने जा रही थी जो सुबह करीबन 9:30 बजे खैरा एवं पतेरापाली के बीच कोसा केंद्र के पास पहुंची थी कि पीड़िता के गांव के अनिल कुमार पिता संतोष कुमार ने पीड़िता के पास आकर पीड़िता को बोला कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं शादी करना चाहता हूं यह जानते हुए भी की पीड़िता नाबालिक थी पीड़िता को जबरदस्ती अपने मोटर साइकिल में बैठाकर चांपा रेलवे स्टेशन लेकर गया वहां से ट्रेन में बैठाकर उसलापुर बिलासपुर एवं वहां से जम्मू तवी ट्रेन में बैठाकर जम्मू के कटरा लेकर गया वहां रेवाड़ी के ईटा भट्ठा में जुग्गी बनाकर पीड़िता को अपने पास रखा तथा मैं तुमसे शादी कर रहा हूं कहकर पीड़िता के मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालकर शारीरिक संबंध बनाया जम्मू में करीबन 01 माह रखकर लगातार शारिरिक संबंध बनाता था वहां से दिनांक 25/09/ 2024 को पीड़िता को ट्रेन में बैठाकर गृह ग्राम पतेरापाली लाया तथा अपने घर के कमर में रखकर लगातार शारिरिक संबंध बनाता रहा जो दिनांक 6.11.2024 को दोपहर करीबन 12:00 बजे अनिल कंवर ने पीड़िता को अब मैं तुझे अपने साथ नहीं रखूंगा कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने घर से बाहर निकाल दिया है जो घटना के बारे में अपने माता-पिता एवं चाचा को बताई है की रिपोर्ट पर थाना नगरदा में अप क्र 89/ 2024 धारा 64(1) बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से दिनांक 10/ 11/ 24 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई,सहायक उप निरीक्षक एच एन ताम्रकार,प्र.आर. बिंदु राज,आरक्षक घनश्याम यादव , खगेश साहू,अनीता कँवर का सराहनीय योगदान रहा

*महिला से नौकरी से निकाल दूंगा कह कर धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दो अलग अलग प्रकरणो मे प्रार्थिया थाना डभरा जिला सक्ती थाना के द्वारा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीडिता को नगर पंचायत डभरा से नौकरी से निकाल दूंगा कह कर बेईज्जती करने के नियत से हाथ बाह को पकड कर प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देकर छेड़‌छाड़ किया है, घटना की सूचना मिलते ही थाना डभरा पुलिस द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना दी गई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) द्वारा महिला संबंधी अपराध मे त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना डभरा पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी रमेश बंजारे पिता स्व. लकेश्वर प्रसाद बंजारे उम्र 51 साल साकिन डभरा को दिनांक 10.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व मे उनि. सी.एम मालाकार, आरक्षक मिरीश साहू, राकेश हरवंश, धनेश्वर दिवाकर, का विशेष योगदान रहा।

*इंडियन रोड कांग्रेस वार्षिक अधिवेशन*

0

*केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

*अधिवेशन में सड़क निर्माण के लिये नवाचार तकनीकों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा*

रायपुर, / राजधानी रायपुर स्थित सांईस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय श्री अजय टम्टा ने नवीन तकनीकी उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आये केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के निर्माण विभागों के अभियंताओं एवं विशेषज्ञों ने नवाचार तकनीकों का प्रयोग करते हुए सड़क निर्माण एवं उनके रखरखाव के उपायों के बारे में बताया गया।

अधिवेशन के दूसरे दिन के तकनीकी सत्र में शिक्षाविदों, सलाहकारों एवं निर्माणकर्ताओं द्वारा सड़क निर्माण में उपयोग आने वाली नवीन उपकरण, मशीनरी, सामग्री और सॉफ्टवेयर के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रथम तकनीकी सत्र में आईआईटी रूड़की से आए रिसर्च स्कॉलर सुश्री प्रीति राय, प्रोफेसर द्वय डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. निखिल साबू ने अपना प्रजेन्टेशन दिया। इसी प्रकार अधिवेशन में आमंत्रित शिक्षाविदों, सलाहकारों, निर्माणकर्ताओं एवं रिचर्स स्कॉलर्स ने सड़क निर्माण एवं संधारण के संबंध में अपना-अपना वक्तव्य दिया।

उल्लेखनीय है कि अधिवेशन में राजमार्ग अनुसंधान बोर्ड (एच.आर.बी.) की 84वीं बैठक हुई जिसमें एच.आर.बी. के अध्यक्ष एवं निदेशक (आर.डी) एवं विशेष सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री डी. सारंगी, आई.आर.सी. के महासचिव श्री एस. के. निर्मल एवं केंद्रीय सरकार, राज्य सरकारें, अनुसंधान संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, आईआईटी और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में सड़क अनुसंधान, विकास, और अत्याधुनिक हरित प्रौद्योगिकी पहल की दिशा में रोडमैप बनाने के संबंध में चर्चा की गई।

*Dr. Mansukh Mandaviya to Undertake Padayatra as part of Janjatiya Gaurav Divas Celebrations in Chhattisgarh*

0

*Padyatra to Celebrate Bhagwan Birsa Munda’s Legacy and Contributions of Tribal Communities to Nation-Building*

*Over 10,000 MY Bharat Youth Volunteers to Join Padayatra Honouring Bhagwan Birsa Munda*

New Delhi /Union Minister of Youth Affairs & Sports and Labour & Employment, Dr. Mansukh Mandaviya, will undertake a Padayatra (foot march) along with MY Bharat Youth Volunteers as part of Janjatiya Gaurav Divas on 13th November 2024 in Jashpur, Chhattisgarh. Chief Minister of Chhattisgarh, Shri Vishnu Deo Sai along with other State Ministers will also join the Padyatra. The event will commemorate the birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda, honoring his legacy and the significant contributions of tribal communities to the nation’s development.
This special event, aimed at commemorating tribal heritage, promoting inclusivity, and raising awareness of government schemes benefiting tribal communities, will see the participation of over 10,000 MY Bharat youth volunteers, promoting the spirit to protect and preserve tribal culture, heritage and legacy.
The Padayatra will start from Komodo village and culminate at Ranjeet Stadium, covering approximately 7 kilometers. This march will unite youth, tribal leaders, and community members in a vibrant celebration of tribal heritage and spirit.
The event will open with cultural performances showcasing the contributions of tribal leaders in India’s independence and dances highlighting the richness of tribal heritage.

The Padyatra will begin with a tree plantation activity in line with Prime Minister Narendra Modi’s ‘Ek Ped Maa ke Naam’ initiative.
During the Padyatra, an exhibition space will feature historical tribal movements, tributes to tribal heroes, and displays of the unique artistry and craftsmanship of India’s tribal communities. Stops along the route will include skits celebrating tribal culture, intricate rangoli artworks, paintings, and traditional tribal art. Live workshops will offer attendees an interactive experience with tribal dance, music, and literature, while a selection of tribal foods will underscore their health benefits.

The key highlights of the Padayatra include:
 Cultural Performances: Tribal dance and music celebrating cultural richness.
 Exhibition on Tribal Movements and Arts: Displays of historic tribal movements, heroism, and craftsmanship, with skits and tableaux.
 Awareness Kiosks: Information on government schemes and women beneficiaries.
 Artistic Engagements: Rangoli, paintings, and workshops promoting tribal arts & literature.
 Celebrating Youth Contributions: Highlighting MY Bharat portal and NYKS achievements.
 Tribute to Tribal Leaders: Participants dressing as notable tribal figures.
 Recognition of Tribal Excellence: Felicitation of Padma awardees and promotion of traditional games.
 Celebrating Tribal Food: Serving a variety of tribal foods to promote health and wellness.

The Ministry seeks to promote a deeper appreciation of tribal heritage and culture through this event, while also actively involving the tribal community in government welfare initiatives. The celebration aims to create a platform for youth to connect with, understand, and respect the rich legacy of India’s tribal heritage.

The Department of Youth Affairs invites the youth across the country to actively participate by registering on the MY Bharat Portal at www.mybharat.gov.in and engaging in Padayatra to deepen their understanding of the tribal legacy and respect their tribal heritage.

In a year-long celebration marking the 75 years of Constitution, under the guidance of Union Minister for Youth Affairs and Sports, Dr. Mansukh Mandaviya, MY Bharat under the Ministry of Youth Affairs and Sports will host a series of Padyatras across India to embrace and showcase Bharat’s rich cultural diversity.

*पत्नि के हत्यारा को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार*

0

🔻आरोपी अपने विवाहिता पत्नि को मारपीट कर पूर्व में भगा दिया है।

🔻आरोपी 6 माह पूर्व ही मृतिका को पत्नि बनाकर अपने घर लाया था।

अपराध क्रमांक 215/2024 धारा 103 (1), बीएनएस

नाम आरोपी- लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार उम्र 35 साल साकिन ग्राम अरसिया नवाटिकरा चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ0ग0)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी मोरगा के मर्ग क० 89/2024 धारा 194 बीएनएसएस के जांच दौरान घटना स्थल व शव निरीक्षण कथन वारिसान, तथा कथन पंचान लिया गया। जांच पर पाया कि आरोपी द्वारा अपने विवाहिता पत्नि राम बाई को आये दिन मारपीट करने से इसकी पत्नि राम बाई परेशान होकर पिछले 02 साल से अपने मायके ग्राम कोदवारी में रहना और जिसकी तरफ से 3 लड़की है। आरोपी द्वारा काम करने अंबिकापुर की तरफ जाना एवं आरोपी द्वारा 06 माह पूर्व मृतिका सुनीता कंवर को अंबिकापुर तरफ से पत्नि बनाकर घर लाना पाया गया। दिनांक 06.11.2024 दिन बुधवार को आरोपी अपनी पत्नि से मोरगा बाजार साथ चलने बोलकर आरोपी, अपनी पत्नि सुनीता कंवर और लड़की सोनिया के साथ तीनो अपने घर से मोरगा बाजार जाने के लिये घर से निकले थे। आरोपी की पत्नि सुनीता कंवर द्वारा कटघोरिया घर के पास अपने पति को तबियत खराब होने की बात बोलकर मोरगा बाजार नही जाने की बात बताने पर आरोपी अपनी लड़की के साथ मोरगा बाजार गये थे। आरोपी मोरगा बाजार से अपनी लड़की के साथ मोरगा बाजार कर घर वापस आया तो घर में इसकी पत्नि सुनीता कंवर घर में नही थी तब आरोपी अपनी दूसरी लड़की सोमिया के साथ अपनी पत्नि को ढूढ़ने
निकले थे। आरोपी की पत्नि कटघोरिया के घर में खाट पर सोते मिली जिसे दोनो बाप बेटी पकड़कर घर ला रहे थे। इसकी पत्नि चलने फिरने में असमर्थ होने से आरोपी अपने पत्नि के हाथ पकड़ कर घर ला रहा था जो दोनो पति पत्नि रोड में गिर गये थे। गिरने से आरोपी के दाहिने आँख के पास चोट लगा है। आरोपी रात्रि में अपनी पत्नि को अपने साथ घर लाकर अभी तक खाना नही बनाये हो कहकर हाथ मुक्का एवं लात सीने एवं चेहरे में मारपीट किया जिससे मृतिका को अंधरूनी गंभीर चोट लगने मृतिका की मृत्यु हो गया था।

मृतिका की शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा से पी०एम० कराया गया। चिकित्सा
अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा अपने शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्या करने से होना लेख करने पर मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति०पु०अधीक्षक महोदय श्रीमति नेहा वर्मा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर को घटना के बारे में अवगत कराया गया उनके मार्गदर्शन में सहायक उप निरी० भीम सेन यादव के नेतृत्व में हमराह स्टाफ मोरगा के द्वारा 24 घण्टे के भीतर मामले के आरोपी लब्दू उर्फ लाबडू सिंह बिंझवार उम्र 35 साल साकिन ग्राम अरसिया नवाटिकरा चौकी मोरगा थाना बांगो जिला
कोरबा (छ0ग0) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आरोपी लब्दू उर्फ लाडू सिंह बिंझवार को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया ।

उक्त मामले में सउनि भीम सेन यादव, प्रआर0 417 सुरेश मणि सोनवानी, आर0 455 देवेन्द्र पैकरा, आर0 63 महिपाल सिंह, आर0 745 संजय कुमार साहू एवं आर0 679 शिव कुमार चौहान की सराहनीय भूमिका रही ।

*कभी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लेना पड़ता था कर्ज, अब किसान सम्मान निधि से पूरी हो रही जरूरतें – किसान भरत साहू*

0

*ग्राम फरहदा के भरत साहू को पीएम किसान निधि से मिल रहा आर्थिक संबल*

*योजना के लिए शासन प्रशासन का जताया आभार*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // एक समय ऐसा भी था, जब घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए कर्ज लेना पड़ता था, सेठ-साहूकारों का चक्कर लगाना पड़ता था। कई बार कर्ज नहीं मिलने की स्थिति में एक-एक पैसे के लिए मोहताज भी होना पड़ता था। कर्ज के एवज में सेठ-साहूकारों के पास अपने घर की कुछ सामग्री गिरवी के रूप में रखना पड़ता था, तब जाकर कर्ज मिलता था। लेकिन शासन द्वारा जब से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है, तब से इन सब झंझटों से मुक्ति मिल गई है।
यह कहना मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में रहने वाले किसान भरत साहू का है। उन्होने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली राशि से न केवल घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो रही है, बल्कि इस राशि से खेती-किसानी भी बेहतर तरीके से करने में मदद मिल रहा है। परिवार के भरण-पोषण में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है। परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?*

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की राशि तीन बराबर किश्तों में दी जाती है। ये राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, ताकि उन्हें खेती के काम में आर्थिक मदद मिल सके। इस योजना के तहत जिले के 89 हजार 822 किसान लाभांवित हो रहे है। इनमें लोरमी विकासखण्ड के 38 हजार 937, मुंगेली विकासखण्ड के 30 हजार 712 और पथरिया विकासखण्ड के 20 हजार 173 लोग शामिल हैं।

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्रता एवं पंजीयन की प्रक्रिया*

योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। लाभार्थी की पहचान के रूप में आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। बड़े व व्यावसायिक कृषि करने वाले किसान और किसी अन्य केंद्रीय या राज्य सरकार की नौकरी में लगे व्यक्ति योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। योजना अंतर्गत नए किसान ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in, सीएससी अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है। पीएम किसान में ईकेवासी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग पूरा होने के बाद ही राशि का भुगतान किया जाता है।

 

*शादी के नाम पर चल रहा है ये धंधा युवती,भाई और पिता पर FIR*

0

बाराबंकी: बाराबंकी जिले में प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती ने पहले शादी की उसके बाद ससुराल पहुंचकर नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध धोखधड़ी करने व चोरी किए जाने सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मोहम्मदपुर खाला थाना के सरसंडा गांव निवासी गिरधर गोपाल पुत्र कृष्णानंद शुक्ल ने दिए गए तहरीर में बताया है कि उसका छोटा भाई भूपेंद्र शुक्ल कुछ माह पूर्व मध्यप्रदेश के सिंधी क्षेत्र में काम करने के लिए गया था। जहां पर उसकी प्रिया सिंह से दोस्ती हो गई। युवती ने उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा लिया। 22 अप्रैल को भाई भूपेंद्र के साथ वह लखनऊ आकर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। उसके बाद भाई उसे ससुराल सरसंडा ले आया। यहां पर वह कुछ दिन रुकी और लखनऊ चली गई।

आठ मई को प्रिया सिंह अपने ससुराल सरसंडा भाई अमन सिंह व पिता अरविन्द बहादुर चौहान के साथ पहुंची। जहां सभी रात को रुके थे। भोर में तीनों लोग गायब हो गए। जाते वक्त एक लाख रुपए नगद और करीब दो से तीन लाख रुपए के सोने के जेवर भी उठा ले गई। काफी तलाश के बाद जब भाई के साथ मध्यप्रदेश पहुंचे तो उसने झूठे केस में जेल भिजवा दिया। वहां से वापस आने के बाद मोहम्मदपुर खाला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि न्यायलय के आदेश पर युवती प्रिया सिंह, भाई अमन और पिता अरविंद निवासी सिंधी मध्यप्रदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

*पचरी घाट के पसा आने जाने वालों को चाकू लेकर डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

 *पचरी घाट के पसा आने जाने वालों को चाकू लेकर डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के द्वारा चाकू को किसी घटना को अंजाम देने की नियत से अपने पास रखा था । 3- जप्त हथियार-01 नग लोहे का चाकू |

नाम आरोपी :-

पारस जायसवाल पिता गीताराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक – 01 / 10.11.2024

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 10/11/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मिला की एक लड़का पचरी घाट के पास लोहे का चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा धमका रहा है की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से सउनि शीतला त्रिपाठी एवं हमराह स्टॉफ के साथ पचरी घाट के सामने मेन रोड के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर सूचना के आधार पर पारस जायसवाल पिता गीताराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को पकडा गया जिनके पास लोहे का चाकू 01 नग मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, लोहे का चाकू को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से जिनके विरूद्ध अप. क्र.-548/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। प्रकरण में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।