Home Blog Page 535

*मुख्यमंत्री श्री साय ने गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती पर उन्हें किया नमन*

0

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री गजानन माधव मुक्तिबोध की 13 नवम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर और इस युग के महान कवि गजानन माधव मुक्तिबोध जी की कर्मभूमि छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव रही है।कवि, आलोचक, निबंधकार, कहानीकार तथा उपन्यासकार के रूप में उन्होंने अमूल्य साहित्य की रचना की है। उन्हें आधुनिक हिंदी कविता के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गजानन माधव मुक्तिबोध को स्मरण करते हुए कहा है कि मुक्तिबोध जी ने साहित्य की अनेक विधाओं में अपनी लेखनी से अमिट छाप छोड़ी है।

*जनजातीय गौरव दिवस पर प्रस्तुति देने अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुँचे*

0

*रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय आयोजन*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 एवं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

जनजातीय गौरव दिवस पर अपने नृत्य की प्रस्तुति देने नर्तक दलों छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। आज अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के आदिवासी नर्तक दल रायपुर पहुंच चुके हैं।

अरूणाचल प्रदेश के नर्तक दल आदिलोक नृत्य नाटिका, उत्तराखंड के नर्तक दल झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य, तेलंगाना के नर्तक दल माथुरी जनजाति नृत्य, राजस्थान के नर्तक दल वालर गरासिया गैर नृत्य और सिक्किम के नृतक दल सुब्बा लोक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे।

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में संध्या 3 बजे से अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ-साथ जनजातीय गौरव से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन तथा जनजातीय जीवन शैली पर चित्रकला का प्रदर्शन भी होगा।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल: समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त*

0

*प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की 6 साल से लंबित मांग 24 घंटे के अंदर हुई पूरी*

*समितियों के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी*

*छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर समिति कर्मचारियों की 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि की मांग को पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 24 घंटे के भीतर पूर्ण करते हुए समिति कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अन्य 2 मांगों के संबंध में शासन स्तर पर अंतर्विभागीय समिति का गठन कर उचित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के पहल पर वर्ष 2018 के बाद पहली बार सहकारी समितियों के लगभग 13 हजार कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कर्मचारियों की मांगों पर स्वयं संज्ञान लेकर इनके निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे, इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष 10 नवम्बर को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण के संबंध में निर्देश दिये।

*समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम में संशोधन किये जाने के आदेश 11 नवम्बर 2024 को जारी कर दिये गए। इसमें समिति के कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि स्वीकृत कर दी गई है, जिसमें सभी कर्मचारियों में हर्ष एवं उल्लास व्याप्त है।

खाद्य विभाग द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी कर दिया गया है कि धान उपार्जन समाप्त होने के एक माह के अंदर धान का उठाव राइस मिलर्स एवं विपणन संघ द्वारा किया जाएगा, यदि इसके पश्चात् भी उपार्जन केन्द्रों में धान शेष रहता है तो खाद्य विभाग द्वारा सहकारी समितियों को धान की सूखत दिये जाने संबंधी प्रस्ताव वित्त विभाग को प्रेषित किया जाएगा।
कर्मचारियों की अन्य मांग के निराकरण के संबंध में खाद्य विभाग, वित्त विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं विपणन संघ को शामिल करते हुए एक अंर्तविभागीय समिति का गठन किया गया है, जो कर्मचारी संघ की मांग पर विचार कर निराकरण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा संवेदनशीलता के साथ सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों के निराकरण करने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

*कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस लौटे*
सभी कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों में कार्य में वापस आ गए हैं तथा 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो रही धान खरीदी की समुचित व्यवस्था में लग गए हैं। कर्मचारियों द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया है कि किसानों को धान उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई नही होगी। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी 13 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री कुलदीप शर्मा द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन सुगमतापूर्वक किये जाने के निर्देश सभी विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों को दिये गये हैं। धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा 4 नवम्बर 2024 से की जा रही हड़ताल आज समाप्त घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र साहू ने समिति कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त घोषित करते हुए कहा है कि समस्त समिति कर्मचारी शासन की समस्त योजनाओं का समिति स्तर से क्रियान्वयन किए जाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। कर्मचारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसव राजू एस., सचिव सहकारिता डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक श्री के.एन काण्डेय सहित अन्य अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माँ चन्द्रहासिनी की पूजा-अर्चना की*

0

*प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में विराजित माँ चन्द्रहासिनी मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल*

0

*मुख्यमंत्री ने ॐ का उच्चारण कर महाआरती का किया शुभारंभ*

*गंगा आरती दरहाघाट का किया लोकार्पण*

*महाआरती में मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में महानदी के दरहाघाट तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था। आज पुनः यहां आने का मौका मिला है। महानदी छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है, इसके साथ ही यह प्रदेश में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। प्रभु श्री राम का ननिहाल है। अब अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बने हैं। छत्तीसगढ़ से भी लोग अयोध्या में सेवा दे रहे हैं। यहां के डॉक्टर अभी भी वहां निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। राम लला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तीर्थ यात्रा योजना को पुनः शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों के कॉरिडोर बनाने का भी काम कर रहे है।

*नदियां हमारी अमूल्य विरासत है, आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें सहेजें -*
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नदियां किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती हैं। नदियां केवल बहता पानी नहीं बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती हैं। भारतीय संस्कृति में नदियों को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती हमारी इस अमूल्य विरासत रूपी नदियों को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो, इसमें यह आयोजन महती भूमिका निभाएगा।
साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, श्री गोकुलानंद पटनायक, श्री संतराम यादव, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, मातृशक्ति महिलाएं, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

*धान खरीदी की बेहतर निगरानी के लिए बनेंगे कंट्रोल रूम – कलेक्टर*

0

*समय-सीमा की बैठक आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी की तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य हासिल करने पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था की बेहतर निगरानी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, ताकि धान खरीदने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाया जा सके।
कलेक्टर ने पोर्टल में किसानों के पंजीयन के संबंध में जानकारी ली और कहा कि संबंधित अधिकारी पंजीयन में आ रही समस्याओं का चिन्हांकन करें। कोई भी पात्र किसान धान पंजीयन और विक्रय करने से ना छूटे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारी को स्क्रैप व्हीकल प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से विभागीय योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 13 हजार 780 लोगों का सर्वे कर लगभग 13 हजार लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस वर्ष भी बेहतर कार्य योजना बनाकर 05 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित करेंगे।
कलेक्टर ने कहा कि आमजन बड़ी दूर-दूर से अपनी समस्याओं के लिए जनदर्शन में आते हैं, इसलिए आधार, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, धान खरीदी संबंधी समस्याओं के लिए काउंटर लगाए जाएं, ताकि आमजनों को त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने राजस्व अधिकारियों को कोटवारों से सतत संपर्क बनाए रखने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने एन.एच. के अधिकारियों से फास्टरपुर सड़क निर्माण के संबंध में जानकारी ली तथा निर्बाध आवागमन के लिए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने तथा सरगांव में एन.एच. रोड पर सड़क दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 नवंबर जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसी प्रकार उन्होंने विद्युत व्यवस्था, सड़क शहर का सौंदर्यीकरण, प्रकाश आदि विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित तीनों अनुविभागों के एस.डी.एम., तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

* बाँकी पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्यवाही लगातार जारी।*

0

✴️ कबाड़ दुकान को कराया गया सीलबंद।

✴️नाम आरोपी-
श्रीमती किरण साहू पति स्व. रंजीत साहू उम्र 40 साल साकिन एसईसीएल अस्पताल के पास बांकीमोंगरा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.

✴️ जप्त सामान-
1. स्कुटर क. सीजी 12 – 0109
2. लेडिस सायकल पायल कंपनी का
3. लोहे का सरिया 8 एमएम, 10 एमएम जुमला वजनी लगभग 35 क्विंटल
4. लोहे, एल्युमिनियम का दरवाजा सेट
5. सायकल फेम
6. लाल रंग प्लेजर स्कुटी बिना नंबर बिना इंजन
7. लोहे का प्लेट 06 नग
8. लोहा टीना कबाड़ सामान लगभग 15 क्विंटल जुमला कीमती 85500 लगभग
9. अपराध में प्रयुक्त 02 नग लोहा कटर, 03 नग इलेक्ट्रानिक तराजू बड़ा, 02 नग ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महादेय दर्री श्री विमल पाठक (भा.पु.से.) द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, कबाड़, शराब कार्यों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश पालन में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसईसीएल हॉस्पीटल रोड बांकीमोंगरा में संचालित अवैध कबाड़ दुकान संचालिका किरण साहू की कबाड़ दूकान में रेड कार्यवाही किया जो उपरोक्तानुसार सम्पत्ति पाई गई। दुकान संचालिका के द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाये जाने पर जप्त किया गया है उक्त आरोपिया कबाड़ दूकान संचालिका एवं उनके पुत्र विकास साहू, आकश साहू के विरूद्ध चुराई हुई सम्पत्ति खरीदने बिक्री करने की पूर्व अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिस पर चालानी कार्यवाही हुई है उसके बाद भी दूकान संचालिका के द्वारा इस कार्य में लिप्त होकर चुराई हुई अपराध से संबंधित सम्पत्ति की खरीद फ़रोत में लगी हुई है जो अपने घर के बगल में ही कबाड़ दूकान संचालित कर सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों को खरीदी बिक्री करने पूर्ण रूप से अपने परिवार के साथ मिलकर संचालित कर रही है इन दशाओं में अवैध कबाड़ दूकान संचालिका की अवैध कार्यों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के द्वारा अवैध कबाड़ दूकान को सीलबंद किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार
यादव, सउनि नंदलाल टण्डन, म.प्र. आर. 326 विक्टोरिया रकसेल, म. आर. 898 निर्मला तंवर, आर. 328 देवेन्द्र राजपूत, आर. 673 देवेन्द्र पैकरा, आर. 639 सतीश साहू, आर. 535 भोलाशरण यादव, आर. 671 निरंजन कंवर, आर. 700 रोहित राठौर की भूमिका सराहनीय रही ।

* पुलिस की अवैध डीजल पर कार्यवाही।*

0

✴️*लगभग 800 लीटर डीजल कीमत 80,000 रुपये जप्त।*

✴️*इश्तगासा क्र. 09/2024 धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त कर की गई कार्यवाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध डीजल चोरी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर दिनांक 10.11.2024 को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 में अवैध डीजल लेकर बल्गी मोड़ तरफ से आ रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु बल्गी मोड़ जाकर उक्त वाहन टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 को रुकवाने पर चालक द्वारा वाहन को रोककर के पश्चात् अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। टेंकर को चेक करने पर लगभग 800 लीटर डीजल भरा होना पाया गया जो अपराध से संबधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। जो इश्तगासा क्रमांक 09/2024 धारा 106 बीएनएसएस कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक 327 झाडू राम साहू, आरक्षक 507 अमर दिवाकर, आरक्षक 249 कैलाश कंवर व सैनिक 145 मिथलेश कुमार की भूमिका रही।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

0

0.पांच वर्षों में सोरेन सरकार ने जितनी घोषणाएं नहीं की उससे ज्यादा भ्रष्टाचार और घोटाले किये हैं:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो जमशेदपुर:- झारखण्ड में 13 और 20 नवम्बर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी भी पूरे ताकत के साथ अपने प्रचार में जुटी हुई हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ से भी प्रवासी प्रभारी के रूप में विधयाकों सांसदों व शीर्ष नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पूर्वी सिंहभूमि और जमशेदपुर महानगर जिला अंतर्गत बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, एवं जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं जिम्मेदारी मिलते ही भावना बोहरा लगातार सभी विधानसभा में लगातार जनसंपर्क कर रहीं हैं उसके साथ ही पंडरिया विधानसभा की जनता से भी लगातार संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं का निरकरण कर रहीं हैं भावना बोहरा द्वारा लगातार सभी समाजों के प्रतिनिधियों व सदस्यों तथा समाज सेवी के साथ मिलकर एनडीए गठबंधन के लिए समर्थन जुटा रहीं हैं योगी आदित्यनाथ की आम सभा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के साथ ही केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ भी उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्पों की जानकारी उन्हें दी भावना बोहरा सभी मंडलों व बूथ में जाकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा कर रहीं हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार में जनहित की योजनाओं, विकास कार्यों एवं भाजपा के संकल्पों को जनता तक पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटा रहीं हैं इसके साथ ही वे अलग-अलग समाज के प्रमुखों और पदाधिकारियों के साथ भी भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा कर भाजपा के समर्थन में अपील कर रहीं हैं पार्टी एवं संगठन द्वारा मिले दायित्वों का भावना बोहरा पूरी कर्मठता से पालन कर रही हैं तो वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही हैं छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर, किसानों को आर्थिक रूप से संबल देने के साथ ही आदिवासियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को योजनाओं के साथ ही झारखण्ड में भाजपा के संकल्प की भी जानकारी उनके द्वारा लगातार दी जा रही है इसके साथ ही भावना बोहरा द्वारा लगातार प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों के साथ भी चर्चा करते हुए एनडीए द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र के जानकारी भी आमजनों तक पहुंचा रही है इस दौरान भावना बोहरा ने बताया कि झारखण्ड प्रदेश हेतु गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किये गए संकल्प जिसमें प्रमुख रूप से गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए की आर्थिक सहयता, 21 लाख परिवारों को आवास एवं मुफ्त बालू, लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, युवाओं के लिए 5 लाख स्वरोजगार एवं 2.87 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के साथ ही करियर में मदद के लिए प्रति माह 2000 रुपए देने की घोषणा की है। शिक्षा के क्षेत्र में बीएड, नर्सिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों हेतु सरकारी संस्थानों में निशुल्क शिक्षा, आदिवासी संस्कृति को पुनर्स्थापित करने सिद्धो-कान्हो शोध केंद्र की स्थापना, गरीब बेटियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, किसानों के कल्याण हेतु 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने जैसे संकल्प किये हैं जिन्हें हम जरुर पूरा करेंगे उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार में हमने जो किसानों,महिलाओं,युवाओं और वरिष्ठजनों से जो वादे किये थे उसे लगातार पूरा कर रहें हैं महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है कांग्रेस के शासन में रुके परीक्षा परिणामों का पारदर्शिता के साथ घोषणा एवं युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां निकाली जा रही है आदिवासी समुदाय के संरक्षण,सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहें हैं नक्सल समस्या पर नकेल कसने जैसे अपने वादों को आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अक्षरशः पूरा कर रही है उस के प्रति झारखण्ड की जनता में भी विश्वास दिख रहा है और जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि आज झारखण्ड की भी वही हालत है जो कांग्रेस सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ की थी सोरेन सरकार ने झारखण्ड में योजनाएं केवल कागजों पर ही रह गई कांग्रेस के साथ गठबंधन में सोरेन सरकार ने जितनी घोषणाएं की थी उससे ज्यादा उनपर भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोप हैं खुद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जमीं घोटाले में जेल जा चुके हैं सोरेन सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम के करीबी के घर से पैसों का पहाड़ बरामद हुआ है लेकिन भाजपा का संकल्प पत्र झारखंड के विकास के लिए है जो काम झामुमो-कांग्रसे-राजद की सरकार ने नहीं किया, वह भाजपा करेगी जिस प्रकार हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नतेत्व में हमने देश को उन्नति के नक्शे कदम पर आगे बढ़ाया है वसै ही हम झारखंड को अग्रसर करेंगे जनसंपर्क के दौरान सोरेन सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश स्पष्ट दिख रह है इसलिए हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा चुनाव में झारखण्ड की जनता प्रदेश में परिवर्तन लाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा सरकार जरुर चुनेगी।

—————————————-

*मुंगेली जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह के स्थानांतरण एवं सउनि. प्रेम सिंह कंवर का सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस परिवार द्वारा दी गई विदाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह का स्थानांतरण जिला मुंगेली से जिला रायगढ़ होने एवं सउनि. प्रेम सिंह कंवर के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजन किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह मूल रूप से जिला रायगढ़ की निवासी हैं, जो दिनांक 05.09.2019 से दिनांक 11.11.2024 तक जिला मुंगेली में लगभग 05 वर्ष तक पदस्थापना के दौरान कानून व्यवस्था, अपराध पर्यवेक्षण, महिला अपराध में त्वरित कार्यवाही किये तथा मुंगेली जिले में चलाये गये विभिन्न कार्यक्रम महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप एवं साईबर जागरूकता से जनमानस हो जागरूक करने में अहम भूमिकाओं को सहजता एवं सकुशल निर्वहन किये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्यालय डी.एस.पी. के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर आज दिनांक 11.11.2024 को अपने नवीन पदस्थापना के लिये मुंगेली जिले से कार्यमुक्त हुई। मुंगेली जिले के पूर्व उन्होनें जिला जगदलपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, कोरबा एवं जांजगीर चांपा में अपनी सेवायें दे चुकी है। मुंगेली जिले में पदस्थापना के दौरान इनकी सेवाएं बहुत ही सराहनीय रही।
सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेमसिंह कंवर वर्ष 1994 में जिला बिलासपुर में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर जिला मुंगेली स्थानांतरण पर आये जो प्रधान आरक्षक के पद पर 22.01.2015 पदोन्नत हुये तथा वर्ष 2024 में सहायक उप निरीक्षक में पदोन्नत होकर जिले के सभी थाना/चौकी में अपनी सेवायें दिये। सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम सिंह कंवर जो आज दिनांक 11.11.2024 को अपने 30 वर्ष की पुलिस सेवा को पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये।
उपरोक्त विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह और सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम सिंह कँवर को जिले के पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये विदाई दी गई।