Home Blog Page 520

*लगभग 11 लाख में हुई 454 वाहनों की नीलामी।*

0

कटघोरा अनुभाग के थाने कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकी मोगरा और दीपका में लावारिस वाहन की नीलामी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा।

🔻सरकार के खाते में जमा होगी नीलामी रकम।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।

जिस संबंध में दिनांक 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनो की नीलामी की गई थी । जिसमे सभी थानों में जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बोली लगायी। जिससे जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138 वाहन नीलामी से 3,19,000/-, बांकीमोंगरा-32 से 1,04,300/-, कुसमुण्डा-50 से 1,23,000/-, दीपका-193 से 4,29,000/- एवं थाना दर्री-41 से 1,34,106/- कुल 454 नग लावारिस वाहन नीलामी से कुल 11,09,406/- रुपये सरकार के खाते में जमा कराए जाएँगे।

ज्ञात हो कि इस जठील प्रक्रिया से ना केवल राजस्व में फायदा हुआ है बल्कि थानों में बरसो से पड़े वाहन की नीलामी से साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित हुई है। इसी प्रकार दिनांक 27/11/2024 को कोरबा अनुभाग में 237 वाहनो की और 29/11/2024 को पाली में 90 वाहनो और पौड़ी उपरोडा अनुभाग में 72 वाहनो कुल 399 की थानों में नीलामी होना प्रस्तावित है।

*मनरेगा के अमृत सरोवर स्थल पर संविधान की प्रस्तावना का होगा पठन*

0

*मनाया जायेगा संविधान दिवस*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा//जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर स्थल पर 26 नवंबर को सुबह 11बजे संविधान की उद्देशिका/प्रस्तावना का पठन/वाचन किया जाएगा. अमृत सरोवर स्थल पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले के महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जायेगा जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जायेगा। इसके साथ ही विविध कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन भी होगा।
इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा कार्यक्रम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य संविधान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व समझाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से होगी। छात्रों के लिए निबंध लेखन, भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इस ऐतिहासिक दिन को स्मरणीय बनाने के लिए अमृत सरोवर स्थल पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय, अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूह, जन प्रतिनिधि,अधिकारी ,कर्मचारी,और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीण,मनरेगा जॉब कार्डधारी, ग्रामीणों और छात्रों को संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

*सीईओ जिला पंचायत ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण*

0

*गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा//मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने सोमवार को जनपद पंचायत कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत किए जा रहे भूमि सुधार कार्य, नया तालाब और अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
सीईओ श्री नाग सोमवार की सुबह जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में मनरेगा के कार्यस्थल पहुंचे यहां पर उन्होंने भूमि समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुड गवर्नेंस के तहत जॉब कार्ड सहित सभी दस्तावेजों को अद्यतन करने के निर्देश दिए। सीईओ ने जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत बिंझरा के चंदनपारा में बनाए जा रहे नए तालाब के लिए खनन की गई गोदी की माप कराई जिसमें टास्क दर के अनुसार गहराई मानक से कम पाई गई तथा गोदी का चिन्हांकन (चूना मार्किंग) नहीं पाया गया, जिस पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम अधिकारी,तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों से टास्क दर के आधार निर्धारित माप के अनुसार गोदी का खनन कराए। तकनीकी सहायक अमितोश राठौर को निर्देशित किया कि नियमानुसार मेट पंजी के वास्तविक माप के आधार पर ही सही मूल्यांकन किया जाए। सीईओ श्री नाग ने श्रमिक संख्या बढ़ाने, तकनीकी गुणवत्ता बढ़ाने, कार्यस्थल पर श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने,जॉब कार्ड,7 पंजी, अद्यतन करने एवं मनरेगा की गाइडलाइन के अनुरूप नागरिक सूचना पटल में लेखन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम को नियमानुसार 4 घंटे के अंतराल में सही समय पर कार्य करने के निर्देश दिए ।सीईओ ने निर्मित तालाब के कैचमेंट एरिया को उचित उपचार करने, इनलेट में सिल्ट चेंबर बनाने तथा कार्य पूर्ण होने पर हितग्राही समूहों का गठन करके जल का उचित उपयोग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सरपंच, एसडीओ आरईएस सहित मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर,/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में सीपत के रलिया गांव के किसानों ने एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध न0 3 से निकलने वाले पानी से खेतों में दलदल होने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम मस्तूरी हो भेजा। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी श्री रामायण साहू ने पटवारी द्वारा धान का रकबा काटने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम मस्तूरी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम महमंद में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कलेक्टर से की गई। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे।
तखतपुर के ग्राम भरारी की श्रीमती कीर्ति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शौचालय निर्माण की राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला पंचायत को उनका आवेदन सौंपकर निराकरण करने के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के महमंद गांव में अवैध निर्माण की शिकायत की गई। बिना लेआउट और लाईसेंस के ठेकेदार द्वारा अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के संबंध में रकबा घट जाने की कई किसानों ने शिकायत की। उन्होंने तहसीलदारों को उनका आवेदन भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिए।

*जिले में अब तक 2.28 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी*

0

*किसानों को अब तक 52.49 करोड़ रूपए का भुगतान*

*खरीदी केंद्रों में लगातार बढ़ रही आवक*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी का सिलसिला अनवरत जारी है। दिनों दिन केंद्रों में आवक बढ़ रही है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 2.28 लाख क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। जिल में अब तक 5100 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 52 करोड़ 49 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था से किसान खुश हैं।

 

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल*

0

*65 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती रेखा ने मुख्यमंत्री को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता*

*4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिया ऑटोग्राफ, छोटी बच्ची को दिया ढेर सारा आशीर्वाद*

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की रायपुर से बिलासपुर ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सहजता एवं सरलता ने यात्रियों का दिल जीत लिया। उन्होंने यात्रियों से आत्मीय चर्चा के दौरान कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य यही है कि मैं आमजन के मन में क्या है, उनकी सरकार से इच्छा और अपेक्षाएं क्या है,यह जान सकूं। हमारी सरकार के काम को लेकर लोग क्या सोचते हैं, इसको जानने का यह यात्रा मुझे अच्छा अवसर देगी, इसीलिए मैंने बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन का सफर चुना। बातचीत के दौरान उन्होंने यात्रियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चर्चाएं भी की।

मुख्यमंत्री ने 65 वर्षीय श्रीमती रेखा पाली से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा का जिक्र भी किया। इस खास मौके पर श्रीमती रेखा ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भिलाई से जबलपुर की यात्रा कर रहीं यात्री 45 वर्षीय शिखा से भी बात की। उन्होंने महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा की।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा का सबसे रोचक संवाद 4 वर्षीय समायरा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने समायरा को चॉकलेट दिया और उससे ढेर सारी बातें की। उन्होंने समायरा के आग्रह पर ऑटोग्राफ दिया। मुख्यमंत्री ने समायरा को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में शामिल यात्रियों ने कहा कि हमारी यह यात्रा यादगार बन गई है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दिए फल, मिठाई और कंबल, बुजुर्गों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की शुरुआत की*

0

*मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर*

*रतनपुर और कोटा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, हितग्राहियों को पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर है अग्रसर – उप मुख्यमंत्री*

रायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। श्री साव ने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल, फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिए आशीष दिया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। श्री साव की जन्मदिन की खुशी में लोगों ने वहां उन्हें लड्डुओं से तौला और सभी का मुंह मीठा कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने रतनपुर में करीब दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इनमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं।

श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी रतनपुर के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पिछले दस महीनों में यहां लगभग छह करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। आगे भी पूरी सक्रियता से यहां काम होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में छह करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए हम लोग गंभीरता से काम कर रहे हैं। यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का काम अकेले नगर पंचायत का नहीं है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी। श्री साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राहियों को आवासों के स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी भी सौंपी। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान और कोटा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

*पीएम सूर्य घर योजना से मिल रही है रोशनी, हो रहा है तिहरा लाभ*

0

*आर्थिक बचत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा है बढ़ावा*

रायपुर /प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत बलौदाबाजार भाटापारा जिले में भी लोगों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना से न सिर्फ हितग्राहियों को घर रौशन हो रहे हैं बल्कि आर्थिक बचत के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी हो रहा है। भाटापारा शहर के गोकुल नगर निवासी ऋषि अग्रवाल की मानें तो पीएम सूर्य घर योजना से उन्हें तिहरा लाभ मिल रहा है। ऋषि के अनुसार एक ओर जहां सौर ऊर्जा से घर रोशन हो रहा है वहीं दूसरी और आर्थिक बचत भी हो रही है।इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत लोगों के घरों में 3 किलोवाट का सोलर चलित बिजली कनेक्शन लग रहा है और इससे लोगों को बिजली बिल भरने से छुटकारा मिल रहा है। ऋषि का कहना है कि मुझे गर्व होता है कि मैं बिना पर्यावरण को प्रदूषित करे बिजली का उपयोग कर रहा हूं। मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद करता हूं। साथ ही सभी ने अपील करता हूं कि अपने घर में पीएम सूर्यघर योजना के तहत कनेक्शन लगवाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दें।

*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह मिल रहा है 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ*

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही 78 हजार रूपए तक की अधिकतम सब्सिडी तथा सस्ते ब्याज पर लोन भी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली बिल और नवीन रोजगारों का सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

सोलर पैनल स्थापना हेतु हितग्राहियों को रूफटाप सोलर प्लांट की क्षमता 01 से 02 किलोवाट तथा 0 से 150 यूनिट विद्युत खपत होने पर 30 हजार से 60 हजार रूपये की राशि का अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाप सोलर प्लांट की क्षमता 2 से 3 किलोवाट तथा 150 से 300 यूनिट विद्युत खपत होने पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। यदि रूफटाप सोलर प्लांट की क्षमता 03 किलोवाट है तथा 300 यूनिट से अधिक विद्युत खपतहै तो 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा।

योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही प्रधानमंत्री सूर्य घर डाट जीओवी डाट इन या मोबाइल में प्रधानमंत्री सूर्य घर ऐप डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक हितग्राही बिजली ऑफिस अथवा क्रेड़ा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।

*स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण*

0

*खरीदी में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाईः श्री श्याम बिहारी जायसवाल*

*समितियों से किसानों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने के दिए निर्देश*

रायपुर /प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सभी जिलों में धान खरीदी का कार्य सुगमतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज*

0

*संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26 नवम्बर को सवेरे 9.30 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से अम्बेडकर चौक तक आयोजित पदयात्रा में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11.50 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।