Home Blog Page 349

*शासकीय हाई स्कूल साल्हेघोरी में शिक्षा की गुणवत्ता पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली -शासकीय हाई स्कूल साल्हेघोरी संकुल केंद्र-साल्हेघोरी विकास खण्ड- लोरमी जिला मुंगेली (छ.ग.)में मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की गुणवत्ता एवं स्तर जानने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया इस अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम में टीम लीडर के रूप में श्रीमती प्रवीणा श्रीवास्तव व्याख्याता वाणिज्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरिया मैडम के द्वारा स्वयं विद्यार्थियों को अंग्रेजी का अध्यापन भी कराया गया l जिसका छात्र छात्राओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की।अंकेक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से भी प्रश्न पूछे गए जिनका उन्होंने संतोष जनक उत्तर दियाl इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, शिक्षा समिति के अध्यक्ष, पालकगण,संकुल समन्वयक एवं विद्यालय के व्याख्याता उपस्थित रहे।

*शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शिक्षा की गुणवत्ता पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन।*

0

मुंगेली– शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र(ढोलगी)विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में मुख्यमंत्री गुणवत्ता शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की गुणवत्ता एवं स्तर जानने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समाजिक अंकेक्षण का आयोजन किया गया इस अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना था।कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में शिकारीडेरा प्रधान पाठक लालसिंह राठौर उपस्थित रहे। सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंच दुर्गेश यादव, आकाश कोशले, श्रीमती आशा बाई, पूर्व सरपंच चैतराम यादव, सचिव प्रताप जायसवाल,रोजगार सहायक मनजीत ध्रुव ,smc अध्यक्ष दीपक साहू, smc के सदस्य एवं ग्रामवासियों ने सक्रियसहभागिता निभाई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ब्यवस्थाए, शिक्षा गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं शिक्षकों की उपस्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विद्यालय की पढ़ाई एवं ब्यवस्था की सराहना किया गया। अंकेक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से भी प्रश्न पूछे गए जिनका उन्होंने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,ग्रामवासियों तथा अधिकारी ने कहा कि शासन की इस प्रकार के शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम से शिक्षक तथा पालकों में वार्तालाप होते रहने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलता है तथा समुदाय के बीच शिक्षा के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है।इस अवसर पर सहायक शिक्षक रूपेश कुमार राजपूत, रसोईया कुमारी, लता,सफाईकर्मी कोमल यादव ग्रामवासी दीपक निषाद, आजुराम संतोष यादव, बलेश, गोपी यादव, जोंहू बैगा, बुधराम बैगा, जिरजोधन, श्रीमती बबीता यादव, द्रौपती साहू, प्रतिमा यादव,ओमप्रकाश, प्यारे, छन्नू यादव, नर्मदा, लक्षमण यादव, ललित, बोधन, जोधन, संदीप निषाद आदि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने कहा कि इसप्रकार के कार्यक्रमों से पालकों में शिक्षा के प्रति रूचि जागृत होता हैं तथाशिक्षा की गुणवत्ता को निरन्तर बेहतर बनाने में सहायता मिलती हैं।

*जिले के 1100 विद्यालयों को मिलेगी स्मार्ट टीवी की सौगात*

0

*कलेक्टर की पहल से शिक्षा में डिजिटल क्रांति*

*बिल्हा के 25 स्कूलों में स्मार्ट टीवी वितरण, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा*

आशीष कश्यप बिलासपुर/जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं उसे रुचि कर बनानें के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के विशेष प्रयास से जन सहयोग के माध्यम से जिले के लगभग 1100 विद्यालयों में स्मार्ट टी०व्ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसी क्रम में बिल्हा विकासखण्ड के 25 विद्यालयों में स्मार्ट टी०व्ही०का वितरण किया गया। बिल्हा विकासखण्ड में 50 स्मार्ट टी०व्ही श्री नरेश अग्रवाल प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा के द्वारा प्रदान किया गया है, जिसके प्रथम चरण में आज 25 स्मार्ट टी०व्ही विद्यालयों को प्रदान किया गया है। इस प्रकार शेष विद्यालयों को शीघ्र ही स्मार्ट टी०व्ही० उपलब्ध कराया जायेगा एवं सम्पर्क फॉउडेशन नई दिल्ली द्वारा लगभग 1100 विद्यालयों को निःशुल्क सम्पर्क टी०व्ही डिवाईस भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं।जिसके माध्यम से बच्चे मनोरंजक ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकेगें। आज के इस कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल प्रबंधक मंगल पावर एवं इस्पात बिल्हा, श्री ओम पाण्डेय, डी०एम०सी० समग्र शिक्षा बिलासपुर, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव ए.पी.सी., श्री स्वप्निल कुमार दुबे, प्रोग्रामर समग्र शिक्षा बिलासपुर श्री भूपेन्द्र कौशिक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा श्री देवी चन्द्राकर बी०आर०सी० बिल्हा एवं श्रीमती पूर्णिमा खोद्मगढ़े बी.आर.पी. उपस्थित रहे ।
इसके पूर्व 7 अक्टूबर को प्रथम चरण में नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा शहरी क्षेत्र के 31 शासकीय प्राथमिक शालाओं को स्मार्ट टी०व्ही० का वितरण किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के पहल से जन सहयोग द्वारा विद्यालयों को लगातार स्मार्ट टी० व्ही० उपलब्ध लगातार कराया जा रहा है। बच्चों को डिजिटल एवं ईक्लास के माध्यम से रुचिकर कर शिक्षा प्रदान की जायेगी जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ेगी।

*पंचायत स्तर पर जन सूचना सिर्फ व्हाट्सएप्प तक सीमित! ग्रामीण रह रहे जानकारी से वंचित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा।जिले की जनपद पंचायत कटघरी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पंचायत स्तर की जन सूचनाएं केवल व्हाट्सएप्प ग्रुप तक सीमित रह गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, रोजगार सहायक द्वारा जॉब कार्ड धारकों की KYC अपडेट के लिए सूचना केवल पंचायत के व्हाट्सएप्प ग्रुप में पोस्ट की गई, जिससे वे ग्रामीण जो इस ग्रुप में शामिल नहीं हैं, सूचना से पूरी तरह वंचित रह गए।

वास्तविक नियमों के अनुसार, पंचायत स्तर की जन सूचना गांव में बुनियादी माध्यमों (जैसे मुनादी, नोटिस बोर्ड आदि) से दी जानी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति तक सूचना पहुंचे। लेकिन वर्तमान में कई पंचायतों में व्हाट्सएप्प को ही सूचना का माध्यम बना लिया गया है, जिससे डिजिटल विभाजन (Digital Divide) स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ व्हाट्सएप्प पर सूचना देने से कई लोग KYC प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं, क्योंकि गांव के अधिकतर लोगों के पास न तो स्मार्टफोन है और न ही इंटरनेट की सुविधा।

यह मामला प्रशासन के लिए एक गंभीर संकेत है कि जन सूचना का अधिकार डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रशासन को पारंपरिक और स्थानीय माध्यमों से सूचना प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि हर ग्रामीण को समान अवसर मिल सके।

*सांसद संतोष पांडेय को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद व भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय को पार्टी हाईकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है सांसद पांडेय को बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चुनाव हेतु मोतिहारी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है सांसद पांडेय चुनाव प्रचार का मोर्चा सँभालने हेतु बिहार रवाना हो गए हैं उनके द्वारा लगातार चुनावी बैठक व प्रचार किया जा रहा है सांसद पांडेय बेहद अनुभवी नेता होने के साथ-साथ तेजतर्रार व मुखर वक्ता भी हैं ये पूर्व में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं सांसद पांडेय पूर्व में बस्तर संभाग के प्रभारी थे यहाँ भाजपा को विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिली थी इसके अलावा सांसद पांडेय उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में भी चुनावी मोर्चा सँभाल चुके हैं।

—————————————-

*उप संचालक कृषि अधिकारी पर अभद्र व्यवहार और दबावपूर्ण कार्य कराने का आरोप, कृषि मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन*

0

*जिले के कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा – अब और नहीं सहेंगे अपमान, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जिले के कृषि विभाग में उप संचालक स्तर के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। उप संचालक कृषि अधिकारी एम.आर. तिग्गा के खिलाफ कृषि विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में उप संचालक पर अमर्यादित व्यवहार, महिला कर्मचारियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी, गाली-गलौच, और दबावपूर्ण कार्य कराने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

*01 अक्टूबर को हुई घटना बनी विरोध का कारण*

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 01 अक्टूबर 2025 को विभागीय अधिकारीगण अपनी समस्याओं को लेकर उप संचालक से मिलने पहुंचे थे, परंतु समस्याओं को सुनने के बजाय कृषि अधिकारी तिग्गा ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों के साथ अत्यंत अभद्र व्यवहार किया। बताया गया कि उप संचालक ने सभी के सामने अधिकारियों को गाली-गलौच और धमकी भरे शब्दों से अपमानित किया, जिससे पूरा स्टाफ मानसिक रूप से आहत हुआ।

*पहले भी की गई थी शिकायत, नहीं हुआ सुधार*

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 03 जनवरी 2025 को इसी प्रकार की हरकत की शिकायत कलेक्टर मुंगेली से की गई थी, परंतु उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से उप संचालक का व्यवहार और अधिक आक्रामक और अमर्यादित होता जा रहा है।

*महिला कर्मचारियों के प्रति अपमानजनक व्यवहार*

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि उप संचालक द्वारा महिला कर्मचारियों के प्रति अपमानजनक भाषा और व्यक्तिगत टिप्पणियाँ की जाती हैं। एक महिला कर्मचारी को तो उस समय कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया जब वह भोजन अवकाश में अपने शिशु को स्तनपान कराने गई थी। इससे विभाग की महिला कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इसे मानवता और गरिमा के खिलाफ कार्य बताया है।

*शासकीय नियमों की अनदेखी के आरोप*

कर्मचारियों ने उप संचालक पर कई प्रशासनिक गड़बड़ियों के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि उप संचालक तिग्गा लिपिक वर्गीय कर्मचारियों से नियम विरुद्ध कार्य करवाते हैं। इसके साथ ही शासकीय वाहन का निजी उपयोग, शासकीय राशि से निजी वाहन की मरम्मत और पेट्रोल भरवाने जैसी गतिविधियाँ भी नियमित रूप से की जाती हैं।
इसके अलावा विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटरों को बिना कारण कार्य से हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि इस प्रकार के आदेशों से विभाग का माहौल तनावपूर्ण और भयभीत करने वाला बन गया है।

*“दिल्ली तक चले जाओ, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता” – उप संचालक का कथन*

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उप संचालक ने कर्मचारियों को धमकाने के अंदाज में कहा कि “जिसके पास जाना है चले जाओ, दिल्ली तक चले जाओ, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इस कथन ने पूरे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भय और असंतोष का माहौल बना दिया है।

*कर्मचारियों की चेतावनी – नहीं हुई कार्रवाई तो आंदोलन होगा*

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि उप संचालक कृषि एम.आर. तिग्गा के विरुद्ध शीघ्र स्थानांतरण और अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले के समस्त कृषि अधिकारी और कर्मचारी कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

*कर्मचारियों में गहरा रोष, विभागीय कार्य प्रभावित*

सूत्रों के अनुसार, विभाग के अनेक कर्मचारियों ने अब उप संचालक के साथ कार्य करने से इंकार करने की स्थिति में पहुँच गए हैं। कार्यालय का वातावरण असहज और तनावपूर्ण बताया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने भी इस मामले में महिला सम्मान और कर्मचारी गरिमा की रक्षा को लेकर कृषि मंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*शासन स्तर पर हो सकती है जांच*

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए, माना जा रहा है कि कृषि विभाग का यह विवाद अब राज्य स्तर तक पहुँच गया है। कृषि मंत्री के पास ज्ञापन पहुँचने के बाद संभव है कि शासन स्तर पर इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए जाएँ।

*जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत तालाब निर्माण हेतु आवेदन 27 अक्टूबर तक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— जनपद पंचायत मुंगेली ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से नये तालाबों के निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मुंगेली जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल तीन तालाबों का निर्माण स्वीकृत किया गया है, जिनका कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत पदमपुर तालाब का नाम शासकीय बंधवा तालाब पदमपुर खसरा क्रमांक 212 जल क्षेत्र 15.949 हेक्टेयर, भथरी शासकीय तालाब भथरी खसरा क्रमांक 703 जल क्षेत्र 14.000 हेक्टेयर, मजगांव बलोदी शासकीय तालाब मजगांव सिंचाई जलाशय 10.915 हेक्टेयर और दुल्लापुर -मुड़पार शासकीय तालाब दुल्लापुर 175 जल क्षेत्र 11.00 हेक्टेयर शामिल है। इन सभी निर्माण कार्यों के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक जनपद पंचायत मुंगेली में सम्पर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

*सात गाँव देवांगन समाज कल्याण समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 12 अक्टूबर को*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली— सात गाँव देवांगन समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर द्वारा आगामी 12 अक्टूबर रविवार को दोपहर 02 बजे डबरीपारा चाटीडीह स्थित देवांगन समाज विकास समिति भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जनकराम देवांगन (रानीगांव) करेंगे।
बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्य मेलऊराम देवांगन (लखराम), रामनाथ देवांगन (रानीगांव),धनीराम देवांगन (लोफंदी), तथा भगवती प्रसाद देवांगन (सेंदरी) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समिति के उपाध्यक्ष कैलाश देवांगन (तखतपुर), कोषाध्यक्ष बजरंग देवांगन (लोफंदी), संयुक्त सचिव राधेश्याम देवांगन (गनियारी), तथा कार्यकारिणी सदस्य इंद्रमणी देवांगन (रानीगांव) को बैठक की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*बैठक का मुख्य एजेंडा*

बैठक में समाज के कई सम्मानित व्यक्तियों को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक दायित्वों के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से जनकराम देवांगन (रानीगांव) को भाजपा जिला महामंत्री, बिलासपुर नियुक्त किये जाने पर सम्मानित किया जाएगा। बिहारी देवांगन को नगर अध्यक्ष, तखतपुर कांग्रेस इकाई के रूप में दायित्व मिलने पर सम्मानित किया जाएगा। शिव देवांगन को भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष, तखतपुर बनने पर सम्मानित किया जाएगा। नंदकुमार देवांगन (लोफंदी) को बेलतरा उत्तर मंडल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। रामकिशोर देवांगन (रानीगांव) को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, बिलासपुर बनाए जाने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अकलतरी एवं गनियारी ग्राम इकाई के अध्यक्षों के निर्वाचन पर चर्चा की जाएगी तथा संगठन के सदस्यता शुल्क के निर्धारण पर भी निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में समाज को संगठित और आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा किया जाएगा ।
उद्देश्य: एकता और संगठन सुदृढ़ीकरण
अध्यक्ष जनकराम देवांगन ने बताया कि यह बैठक समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने और समाज के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी ग्राम इकाइयों — अस्पांचल, तखतपुर, गनियारी, घुटकू, लोफंदी, रानीगांव, सेंदरी, लखराम, अकलतरी, नवागांव, बिलासपुर नगर और मुंगेली — के सभी पदाधिकारियों से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। बैठक के आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी में जुट गए हैं। समाज के युवाओं में भी संगठनात्मक सक्रियता को लेकर सकारात्मक चर्चा बनी हुई है। यह जानकारी 07 गांव मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दिया।

 *धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर गबन करने वाले आरोपी को फास्टरपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में अनियमितता एवं अमानत में खयानत करने वाले धान खरीदी केन्द्र प्रभारी सरजू बघेल को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *आरोपी सरजू बघेल द्वारा वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के दौरान 2094.64 क्विंटल धान कीमती पैंसठ लाख दो हजार छः सौ चौरासी रूपये (65,02,684) का किया गया था गबन*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 65/2025 धारा 318(4), 316(5) बी.एन.एस. के तहत् किया गया कार्यवाही*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रार्थी सुमरनदास मानिकपुरी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर, शाखा सेतगंगा, थाना फास्टरपुर द्वारा दिनांक 07.10.2025 को थाना फास्टरपुर में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक मुंगेेली की जांच रिपोर्ट पर धान खरीदी केन्द्र तरवरपुर में वर्ष 2024-25 में कुल 39767.20 क्विंटल धान खरीदी की गई, जिसमें से कुल 36404.36 क्विंटल धान परिदान किया गया है। परिदान हेतु शेष 3362.84 क्विंटल धान ऑनलाईन दर्शित है। जांच के दौरान खरीदी केन्द्र में 2,094.64 क्विंटल धान, प्रति क्विटंल कीमती 3100 रूपये की दर से कुल कीमती 65,02,684.00 रूपये कम पाया गया है, जिसे धान खरीदी प्रभारी आरोपी सरजूराम बघेल द्वारा उक्त कम धान को धोखाधड़ी कर अनियमितता एवं अमानत में ख्यानत किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता दृष्टिगत त्वरित संज्ञान में लेते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया प्रार्थी द्वारा धान खरीदी के भौतिक जांच सत्यापन का मूल जांच दस्तावेज पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी सरजूराम बघेल के घर ग्राम फंदवानी कापा में दबिश दिया गया, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु भागने में असफल रहा। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी सरजू बघेल को हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी सरजू बघेल के कब्जे से धान खरीदी रजिस्टर जप्त कर आरोपी सरजूराम बघेल पिता छोटकू राम बघेल उम्र 46 वर्ष निवासी फंदवानीकापा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर दिनांक 08.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फास्टरपुर गिरीजा शंकर यादव, सउनि. विजय बंजारे, आरक्षक तीजराम यादव, अतुल सिंह, बुंदेल पटेल एवं थाना फास्टरपुर स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

*आज दिनांक को शासकीय जिला ग्रंथालय मुंगेली में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे के द्वारा निरीक्षण किया गया। * 

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला ग्रंथालय के पाठकों से बातचीत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से चर्चा किया। साथ ही जिला ग्रंथालय में पुस्तकों की उपलब्धता एवं बच्चों के बैठक व्यवस्था के बारे में ग्रंथालय के प्रभारी देवशंकर श्रीवास्तव से चर्चा की। जिला ग्रंथालय के परिसर कक्षों एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। जिला ग्रंथालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर संतुष्टि जाहिर करते हुए जिला ग्रंथालय की टीम की प्रंशासा की।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.के.बावरे, बी.आर.साव.उ.मा.शाला के प्राचार्य पी.सी.दिव्य, साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी रामनाथ गुप्ता, जिला ग्रंथालय प्रभारी देवशंकर श्रीवास्तव, ग्रंथालय के कर्मचारी कमल कुर्रे एवं श्रीमती आशा खेस उपस्थित रहे।