🚨 *IPL ऑनलाइन सट्टा मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨*

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 👮♂️
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मोबाइल फोन और ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध सट्टा संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 📱 मोबाइल फोन, 💰 नगदी रकम और सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
⚠️ दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन जुआ और अवैध सट्टेबाजी से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
