
आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति:-शक्ति जिले के अंतरगत आने वाली चंद्रपुर विधानसभा के गांव शेरों में विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव का ग्राम शेरों में भव्य स्वागत हुआ जिसमें ग्राम वासिओ का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ l भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव को देखकर सभी में उत्साह की लहर जाग
उठी और सभी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नारा लगाया जा रहा था *अउ नहीं सहिबो बदल के रहिबो* l प्रत्याशी द्वारा सभी के घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा आपको चुनाव जिताने में l चुनाव नजदीक होने के कारन पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा हैl बता दे की भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए चंद्रपुर विधानसभा के लिए फिर से संयोगिता सिंह पर विश्वास जताया है l अत: उनके द्वारा यह विश्वास दिलाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के इस विश्वास को वह व्यर्थ नहीं जाने देगी और इस विश्वास के बदले उनके द्वार चंद्रपुर विधानसभा में अगले 5 वर्षों में पूर्ण विकास करके दिखाया जाएगा l
