More

    *200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार विशेष टीम की कार्यवाही*

    *आरोपी*

    *(01) प्रियांशु कस्यप उम्र 19 साल निवासी रिंगनी थाना शिवरीनारायण*

    *(02) रामलखन यादव उम्र 54 साल निवासी पोड़ीदहला थाना अकलतरा*

    *आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    * ग्राम देवरी नाला में 100 बोरी महुआ लहान मिलने तथा ग्राम पोड़ीदहला में 105 बोरी महुआ लहान मिलने से विशेष टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया है*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *विधान सभा निर्वाचन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है* की दिनांक 28.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण एवम अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर ग्राम रिंगनी, पोड़ीदहला में रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी* प्रियांशु कस्यप उम्र 19 साल निवासी रिंगनी के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, *आरोपी* रामलखन यादव उम्र 54 साल निवासी पोड़ीदहला के कब्जे से 100 लीटर कच्ची महुआ शराब, *कुल जुमला 200 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 24,000/रु बरामद किया गया है*।

    *आरोपी प्रियांशु कस्यप के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 475/23 धारा 34 (2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत तथा आरोपी रामलखन यादव के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 551/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

    उपरोक्त कार्यवाही में sdop यदुमणि सिदार, निरी. तुलसिंह पट्टवी, निरी. अशोक दुवेदी, निरी. कमलेश शेंडे, उपनिरी. भवानी सिंह चौहान, आरक्षक अर्जुन यादव, प्रदीप दुबे, महिला आर रचना शांते एवम विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology