More

    *एक राय होकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये चाकु नुमा हथियार से वार कर चोट पहुचाने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार*

    *एक राय होकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुये चाकु नुमा हथियार से वार कर चोट पहुचाने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार*

    * आरोपी*

    *(01) हीरा कश्यप उम्र 31 साल*

    *(02) पन्ने लाल कश्यप उम्र 39 साल*

    *दोनो निवासी बी. डी. मंहत उप नगर जांजगीर थाना जांजगीर*

    *आरोपियों के कब्जे से एक चाकू एवं लकड़ी का बेसबॉल बेट बरामद किया गया*

    *आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506बी, 323 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कर कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.10.2023 को
    प्रार्थी संपत राठौर उम्र 49 साल निवासी वार्ड न 06 बी.डी. महंत उप नगर जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक *25.10.2023 के शाम को 07:00 बजे अपने घर के पास बच्चों के साथ खड़ा था तभी मोहल्ले के हीरा कश्यप एवं उसका बड़ा भाई पन्ने लाल कश्यप दोनो बेवजह से गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हीरा कश्यप चाकु से और पन्ना कश्यप लकड़ी के बेसबॉल बेट से मारकर चोट पहुचायें* कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 737/ 2023 धारा 294, 506 बी, 323, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान प्रकरण के *आरोपी (01) हीरा कश्यप उम्र 31 साल (02) पन्ने लाल कश्यप उम्र 39 साल दोनो निवासी बी. डी. महंत उप नगर जांजगीर को उसके सकुनत से पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किये जाने* से आरोपी हीरा कश्यप के कब्जे से एक चाकू तथा आरोपी पन्ने लाल कश्यप से एक बेसबॉल बेट को बरामद किया गया है।

    *विवेचना दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर प्र.आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology