More

    *मोबाइल और नगदी रकम लूट करने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

    *आरोपी बोबली उर्फ संदीप भारते उम्र 21वर्ष निवासी सेमरा थाना नवागढ़*

    *प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया*

    *आरोपी द्वारा लूट किए मोबाइल को खेत तरफ नाला में फेकना एवम 500/₹ लूट की रकम को खा, पीकर खर्चा करना बताए है*

    *आरोपीयो के विरूद्ध धारा 394, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/05//23 को प्रार्थी गिरधारी कश्यप निवासी तेंदुवा के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम अमोरा से पचेड़ा बारात गया था की रात करीबन 11/00 बारात से खाना खा कर अपने घर तेंदुवा वापस आ रहा था, सेमरा के पास तेंदुआ नहर के पास पहुंचा था मोटर सायकल को खड़ा कर के दरवाजा को खोल रहा था उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति आए और प्रार्थी को गाली गलोच करते हुए जेब में रखे 500 रुपए और मोबाइल को लूट कर भाग गए की रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।

    दौरान विवेचना सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी बोबली उर्फ संदीप भारते एवम उनके अन्य एक साथी के द्वारा घटना घटित किया गया है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो *अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है मेमोरंडम में बताया तथा मोबाइल को खेत तरफ नाला में फेक देना एवम 500 रुपया को खा, पीकर खर्चा करना बताया*।

    *विवेचना दौरान आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से आरोपी बोबली उर्फ संदीप भारते उम्र 21वर्ष निवासी सेमरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है* ।

    प्रकरण में शामिल एक *विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया*

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे asi बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक कुलदीप खुटे, थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology