*◾ जुआ-सट्टा खेल रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना फास्टरपुर एवं मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जुआ-सट्टा खेल रहे कुल 13 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम भाठा तालाब पार में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी संतोष चन्द्राकर एवं 02 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 1110/- रूपये, आरोपी शिव कुमार निषाद एवं 02 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 1030/- रूपये तथा आरोपी कुंजराम साहू एवं 03 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 1250/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा सतनाम भवन के पास दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी नलीन साधू के कब्जे से जप्त राशि 510/- रूपये, दाउपारा में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी प्रदीप चौहान के कब्जे से जप्त राशि 550/- तथा आरोपी योगेश टंडन के कब्जे से राशि 620/- रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
