*17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही*
*आरोपीगण*
*(01) प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ थाना पामगढ़*
*(02) अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार (ब) थाना पामगढ़*
*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है* । मुखबीर सूचना मिला की थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेंऊ एवं मुड़पार में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि *आरोपी (01) प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ थाना पामगढ़ के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000/ रूपया (02) अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार थाना पामगढ़ के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 700 / रूपया बरामद किया गया है।*

आरोपी प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 415 / 2023 एवं आरोपी अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार (ब)के विरूद्ध अपराध क्रमांक 416 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. राकेश सुर्यवंशी, सउनि सुनिल टैगोर, प्रआर, संतोष पाण्डेय, आर टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
