More

    *पैसा मांग करने पर नही देने पर मोबाईल लूट कर वाहन में तोड फोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार चाम्पा पुलिस की कार्यवाही*

    *आरोपी शत्रुहन दास महंत उर्फ सत्तु उम्र 22 साल निवासी जवाहर पारा चाँपा थाना चाम्पा*

    *आरोपी के कब्जे से बरामद*

    *(01)लूट का 01 नग मोबाईल रेडमी कम्पनी का किमती 15 हजार रूपया*

    *(02) घटना में प्रयुक्त लोहे का राड 01 नग*

    *आरोपी के विरूद्ध धारा 394, 427 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*


    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी डुमर लाल गुप्ता उम्र 38 साल निवासी चांपा दिनांक थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपने काम से रेलवे स्टेशन चाम्पा तरफ गया था, तथा अपनी टेवरा चार पहिया वाहन को किनारे में खड़ी कर बैठा था तभी *आरोपी शत्रुहन दास महंत उर्फ सत्तु उम्र 22 साल निवासी जवाहर पारा चाँपा आया और प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगा, मना करने पर मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल रेडमी को लूट लिया और रॉड से वाहन को तोड़फोड कर क्षतिग्रस्त किया, डर कर प्रार्थी वहां से भागा* कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 467/2023 धारा 394, 427 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में *पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से आरोपी के कब्जे से लूट कियें मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त राड़ को बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी मनीष सिंह परिहार, उपनिरी भागवत प्रसाद डहरिया, आर भुपेन्द्र गोस्वामी एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology