More

    *विवेकानंद वार्ड में बना मकान गिरने की कगार पर, खतरे में लगभग 500 लोगों की जिंदगी*

    *जर्जर मकान गिराने में नगर पालिका बेबस, कभी भी हो सकता है हादसा*

    मुंगेली // नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 10 विवेकानंद वार्ड के बालानी चौक से शंकर मंदिर मुख्य सड़क मार्ग में बंशीदास वैष्णव का मकान है। जिसका पिछला हिस्सा सारथी पारा मोहल्ले में आता है। गली में जर्जर मकान गिरने की कगार पर है तथा लगभग 500 लोगों की जान खतरे में है। जो अपनी जान जोखिम में डालकर आ जाना कर रहे है। जर्जर मकान की स्थिति

    मोहल्ले वासियों ने विगत दिनों नगर पालिका मुंगेली में आवेदन प्रस्तुत कर सूचना भी दिया था। सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा जाॅच पडताल कर वार्डवासियों की

    सहमति से पंचनामा भी तैयार किया गया और जर्जर मकान को तोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद अभी तक जर्जर मकान की ओर किसी ने ना ही ध्यान दिया ना ही सुध ली। आपको बता दे कि जर्जर मकान बारिश होने पर भरभरा-भरभरा कर गिर रहे है। जो कि कभी बड़े खतरे का संकेत दे रहे है। इस भवन को देखकर बाहर से ही डर लगता है, मगर मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।

    Trending News

    Technology