जबलपुर| पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का एक विकल्प बनता जा रहा है ई मोटर्स। बिजली से चलने वाले इन सवारी ऑटो और लोडर गाड़ियों की क्षमता, दक्षता और गति निरंतर बढ़ती जा रही है। कंपनियां इन में नित नए बदलाव कर रही हैं, और बाजार में उतार रही हैं।
जे एल एस कंपनी के अत्याधुनिक उत्पादों को लेकर शहर में आहूजा एवं चावला परिवार के द्वारा काँच घऱ चौराहे पर, जगौर लाइफ स्टाइल शोरूम का शुभारंभ हुआ है। इन गाड़ियों में एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद इनकी कार्य क्षमता और गति भी बढ़ जाती है सभी पहियों में हाइड्रोलिक सस्पेंशन लगे हुए हैं। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आसान किस्तों पर यहां ऑटो उपलब्ध है। दुकान का उद्घाटन केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाड़ी जी के कर कमलों के द्वारा हुआ|
